The Kashmir Files के डायरेक्टर विवेक रंजन अग्निहोत्री के खिलाफ फतवा जारी! Deets inside

fatwa-against-the-kashmir-files-director-vivek-ranjan-agnihotri-issued-deets-inside

Vivek Ranjan Agnihotri: फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने अपने सोशल मीडिया पेज पर एक वीडियो शेयर किया है। जहां वो मॉर्निंग वॉक के लिए जाते नजर आ रहे हैं और उनके साथ बॉडीगार्ड्स भी हैं। लोग इस वीडियो को लेकर निर्देशक को ट्रोल कर रहे हैं। लेकिन बता दें, विवेक अग्निहोत्री के खिलाफ फतवा जारी कर दिया गया है।

उन्होंने लिखा, "कश्मीर में हिंदुओं के नरसंहार को दिखाने के लिए कीमत चुकानी पड़ी है। एक हिंदू बहुसंख्यक देश में। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, Ha.."

बता दें, इस साल मार्च में रिलीज हुई फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' के बाद से विवेक अग्निहोत्री लगातार कंट्रोवर्सी में बने हुए हैं। किसी ने उनकी फिल्म को प्रोपेगेंडा कहा, तो किसी कचरा। लेकिन सच यही है कि 'द कश्मीर फाइल्स' इस साल बॉलीवुड की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर है। फिल्म ने 252.50 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था।

फिल्म द कश्मीर फाइल्स 1990 में कश्मीर घाटी में कश्मीरी पंडितों की दुर्दशा को दिखाती है, जिन्हें इस्लामिक आतंकियों द्वारा अपने घरों से भागने के लिए मजबूर किया गया था। फिल्म बताती है कि वह सिर्फ एक पलायन नहीं था, बल्कि नरसंहार था।

विवेक अग्निहोत्री की अगली फिल्म का नाम 'द वैक्सीन वॉर' है, जो 2023 में आएगी और उसके बाद अगली फिल्म होगी 'द दिल्ली फाइल्स', जो 2024 में रिलीज होगी। 'द वैक्सीन वॉर' के ग्लोबल रिलीज के लिए 15 अगस्त 2023 की डेट बुक की गई है। यह फिल्म हिंदी, अंग्रेजी, तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नड़, भोजपुरी, पंजाबी, गुजराती, मराठी और बंगाली सहित 10 से अधिक भाषाओं में रिलीज़ होगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X