मुश्किलों में आमिर खान की तीसरी शादी! मौलाना ने बताई शरियत के खिलाफ, फतवा जारी

Fatwa Against Aamir Khan: सुपरस्टार आमिर खान पिछले कई दिनों से गौरी स्प्रैट के साथ अपनी तीसरी शादी को लेकर छाए रहे। अब आमिर खान की शादी काफी विवादों में आ गई है। दरअसल, उनकी शादी को लेकर मौलाना भड़क उठे हैं और आमिर खान के खिलाफ फटवा जारी कर दिया है।'मुस्लिम पर्सनल दारुल इफ्ता' के शाही मुख्य मुफ्ती मौलाना इब्राहिम हुसैन ने इस शादी पर सख्त ऐतराज जताते हुए इसे शरियत के खिलाफ बताया है।

Fatwa Against Aamir Khan

मुफ्ती मौलाना इब्राहिम हुसैन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है इस वी़डियो में उन्होंने आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी को 'हराम' बताया है। मुफ्ती मौलाना इब्राहिम हुसैन ने कहा, "मुस्लिम मर्द के लिए, ईमान वालों के लिए, गैर मुस्लिम से शादी करना हराम है।"

मौलाना ने इस्लामिक कानून का हवाला देते हुए कहा कि कोई भी मुस्लिम शख्स किसी गैर-मुस्लिम महिला से तब तक निकाह नहीं कर सकता जब तक वह इस्लाम कुबूल न कर ले। उन्होंने आगे कहा कि, "जो लोग ऐसा करते हैं वे गुनाह कर रहे हैं और अगर वे अपनी इस गलती को नहीं मानते, तो उन्हें अल्लाह को जवाब देना होगा।"

इसके साथ ही मौलाना ने एक्टर के बार-बार शादी करने और तलाक देने पर भी सवाल उठाए। आमिर का नाम लेते हुए उन्होंने कहा, "यह सवाल फिल्म अभिनेता आमिर खान के बारे में है। उन्होंने हाल ही में एक गैर-मुस्लिम महिला से तीसरी शादी की है। इसे लेकर समाज में विरोध भी देखने को मिल रहा है। अगर कोई शख्स शादी की जिम्मेदारियों को ठीक से नहीं निभा सकता, तो उसे दूसरी शादी नहीं करनी चाहिए।" मौलाना का ये वीडियो अब इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के लिए बता दें कि 5 जुलाई आमिर खान ने अपने घर पर ही परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में गौरी स्प्रैट के साथ रजिस्टर्ड शादी की है। ये आमिर खान की तीसरी शादी है। इससे पहले आमिर खान ने 1986 में रीना दत्ता और 2005 में किरण राव के साथ शादी की थी। आमिर खान ने रीना दत्ता से 2002 में तलाक लिया था और किरण राव से 2021 में अलग हो गए थे।

Read more about: aamir khan bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X