फातिमा सना शेख इसलिए हुईं बुरी तरह से ट्रोल, लोग बोले- कौन सा कैलेंडर यूज करती हो?

सुपरस्टार आमिर खान की ऑनस्क्रीन बेटी अक्सर किसी ना किसी कारण खबरों का हिस्सा रहती हैं। हम बात कर रहे हैं दंगल गर्ल फातिमा सना शेख की जो कि कमाल की अदाकारा हैं और इस वक्त किसी और वजह से चर्चा में आई हैँ। दरअसल फातिना सना शेख ने हाल ही में एक पोस्ट किया है और नए साल की शुभकामनाएँ दी हैं, इसके बाद वो बुरी तरह ट्रोल हो रहीं हैं और लोग तरह तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।
दरअसल फातिमा सना शेख ने एक पोस्ट करते हुए लिखा था कि, ''नए साल की शुभकामनाएं, 8 दिन देरी से।'' इसके साथ फातिमा ने एक वीडियो भी साझा किया जिसमें वो कई तरह के पोज देती हुईं नजर आ रहीं हैं। जैसे ही लोगों ने उनका ये कैप्शन देखा वो उनका मजाक बनाने लगे।
एक ने कहा, ''मैडम आप कौन सा कैलेंडर यूज करते हो.. नए साल से 8 दिन पहले खत्म हो गया, आप अब क्यू विश कर रहे हो।'' इसके अलावा एक ने लिखा, ''आपका कैलेंडर बहुत लेट है।'' हालांकि कुछ ऐसे यूजर्स भी हैं जो कि उनको काफी पसंद कर रहे हैं अच्छे कमेंट्स कर रहे हैं।
फातिमा सना शेख काफी समय से किसी शानदार फिल्म का हिस्सा नहीं बना हैं लेकिन साल 2023 उनके लिए काफी दमदार साबित हो सकता है। फातिमा सना शेख ने फिल्म दंगल से अपने करियर की शुरुआत की थी और इसके बाद वो आमिर खान के साथ फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान का भी हिस्सा बनीं थीं।
फातिमा सना शेख ना सिर्फ अपनी फिल्मों बल्कि बोल्ड फोटोशूट को लेकर भी खबरों का हिस्सा रहती हैं और उनकी तस्वीरें सामने आते ही तेजी से वायरल हो जाती हैँ। कई बार देखा जाता है कि वो बुरी तरह ट्रोल भी होती हैं और इसका कारण उनका धर्म भी होता है।


Click it and Unblock the Notifications











