3 साल की उम्र में हुआ था यौन शोषण, बॉलीवुड में किया कास्टिंग काउच का सामना - फातिमा सना शेख
बॉलीवुड एक्ट्रेस फातिमा सना शेख ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि उनके साथ तीन साल की उम्र में ही यौन शोषण हुआ था। इसके बाद बॉलीवुड में संघर्ष के दिनों में उन्हें कास्टिंग काउच का सामना करना पड़ा। उन्हें कहा जाता था कि यहां काम पाने का एक ही तरीका है - शारीरिक संबंध बनाना।
हालांकि फातिमा सना शेख का कहना है कि अब वक्त और नज़रिया काफी बदल चुका है। लेकिन पहले इस बारे में कोई बात ही नहीं की जाती थी। कह दिया जाता था चुप रहो। यौन शोषण का शिकार हुआ महिलाओं पर ही कलंक लगा दिया जाता था।

फातिमा सना शेख ने इंडस्ट्री के सुंदरता के पैमानों पर भी बात करते हुए बताया कि मुझसे कहा जाता था कि मैं खूबसूरत नहीं हूं। कैटरीना - करीना जैसी नहीं दिखती हूं। इसलिए मुझे कोई काम नहीं देगा। इंडस्ट्री में सुंदरता के जो तय पैमाने थे उनमें मैं फिट नहीं बैठती हूं।
गौरतलब है कि फातिमा ने इंडस्ट्री में काफी संघर्ष किया है। यहां देखिए उनके संघर्ष की कहानी। आज वो अपने दम पर अपनी पहचान बना चुकी हैं -


Click it and Unblock the Notifications











