अनिल कपूर को लेकर ये क्या बोल गईं फातिमा सना शेख? चर्चा में है बयान!
फिल्म दंगल से अपने दमदार रोल के साथ छा जाने वालीं फातिमा सना शेख अक्सर चर्चा में रहती हैं और लगातार उनको फिल्मों का शोर सुनाई देता है। लेकिन इस समय वो अपने एक बयान को लेकर चर्चा में चल रहीं हैं जो कि उन्होने अभिनेता अनिल कपूर को लेकर दिया है। दरअसल फातिना सना शेख अभी तक उनके साथ एक फिल्म में काम रहीं थीं जो कि नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है।
बता दें कि फातिमा सना शेख ने अनिल कपूर की काफी तारीफ की है। उन्होने कहा... 'अनिल कपूर के साथ काम करने को लेकर काफी एक्साइटेड हूं। वो काफी एनर्जी से भरपूर हैं और ऐसा लगता है वो सिर्फ 18 साल के हैं। मुझे याद है कि दंगल के बाद मैं पहली बार उनसे जब मिली थी। वो मेरे और सान्या के साथ काफी अच्छे थे।

उनको नए टैलेंट के साथ काम करना काफी अच्छा लगता है, वो सभी को प्रेरित करते हैँ।' अनिल कपूर के लिए फातिमा सना शेख का ये बयान फैंस को काफी पसंद आ रहा है और उनका कहना है कि वो शानदार अदाकारा हैं।
फातिमा सना शेख आमिर खान के साथ फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान में नजर आईं थीं और उनके रोल को काफी पसंद किया गया था। हालांकि ये फिल्म कुछ खास नहीं चली थी।
इस फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन भी नजर आए थे। फिलहाल वो अपने आने वाले प्रोजेक्ट को लेकर बिजी हैं जिनमें कुछ फिल्में शामिल हैं। इसके अलावा वो वेब सीरीज का भी हिस्सा बनने वाली हैं।


Click it and Unblock the Notifications











