Fatima Sana Shaikh ने खोले कास्टिंग काउच के राज, साउथ इंडस्ट्री में एक्ट्रेस से करते हैं ऐसे-ऐसे सवाल

Fatima Sana Shaikh Casting Couch Experience: बॉलीवुड एक्ट्रेस फातिमा सना शेख इस समय काफी चर्चा का विषय बनी हुई है और आपको बता दें कि उन्होंने 'दंगल' फिल्म से इंडस्ट्री में कदम रखा था। गीता के किरदार से वह हर तरफ छा गई थी। लेकिन इंडस्ट्री में कदम रखना उनके लिए इतना आसान नहीं रहा और उनको कई सारी मुश्किलों का भी सामना करना पड़ा।
अब हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान फातिमा सना शेख ने खुद कास्टिंग काउच को लेकर खुलासा किया है और यह भी बताया कि वह किस तरीके से इस गेम में फंस गई थी। बॉलीवुड बबल्स के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने इस पर खुलकर बात की है।
फातिमा सना शेख ने इस पर बात करते हुए बताया कि "एक बार साउथ इंडस्ट्री में किसी फिल्म के लिए कास्टिंग हो रही थी। मुझसे कहा गया कि आप अपनी प्रोफाइल भेज दो और मैंने भेज भी दी। उन्होंने मुझे बाद में कहा कि तुम कुछ भी करने को तैयार हो तो मैंने उसको रिप्लाई दे दिया कि मैं बहुत डार्क वर्क कर रही हूं। रोल के लिए अगर किसी भी चीज की जरूरत होगी तो मैं करूंगी और वह बार-बार यही बोल रहा था।"
फातिमा सना शेख ने इस पर आगे बात करते हुए बताया कि "एक बार हैदराबाद में बहुत ही छोटे से प्रोड्यूसर हुआ करते थे। तब हमें ऐसा लगा था कि साउथ में जाएंगे और बड़े हो जाएंगे तो बॉलीवुड में भी चांस मिल जाएगा। तब हम वहां पर किसी कमरे में थे और वहां पर प्रोड्यूसर भी थे। वह बहुत ही ओपन ली बोलते थे कि आपके यहां पर लोगों से मिलना पड़ेगा। कुछ लोगों के साथ हुआ है और हम बच्चे रहे।"
जानकारी के लिए आपको बता दें कि फातिमा सना शेख ने बताओ चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में काम करना शुरू किया था। वह चाचा 420 और इश्क जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी है। हालांकि उनका असल पहचान आमिर खान की फिल्म दंगल से गीता के रोल में ही मिली। आज वह कई और बड़ी फिल्मों में भी नजर आती है।


Click it and Unblock the Notifications











