दंगल गर्ल्स को हुआ प्यार, यूरोप की गलियों में जबरदस्त डांस के साथ किया प्रपोज, Video वायरल
आमिर खान की दंगल फिल्म से लोगों के दिलों में अपने लिए खास जगह बनाने वाली फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा एक दूसरे की काफी अच्छी दोस्त है। हाल ही में दोनो ने यूरोप की गलियों मे कुछ ऐसा किया जो आपने शायद दंगल फिल्म में नही देखा होगी। बता दें कि दोनो काफी बिंदास अंदाज में यूरोप की गलियों में डांस कर रही है और फातिमा ने तो सान्या को खुशी के मारे प्रपोज तक कर दिया और अपनी दोस्ती का सुबूत दिया है।
फिल्म दंगल की गीता और बबिता ने फिल्म में अपने धांसू एक्टिंग से रातोरात शोहरत पा ली थी और लोगों को खूब पसंद आई थी। इस वीडियो में आप देखेंगे कि दोनो डांस कर रही है और डांस करते करते फातिमा ने सान्या को घुटनों के बल बैठकर फूल दिए।

इस वीडियो को फातिमा सना शेख ने सोशल मीडिया पर डाला है जो कि जमकर वायरल हो रहा है। उनके फैंस इसके पसंद कर रहे है और शेयर कर रहे है..आप भी इनकी मस्ती इस वीडियो में जरूर देखें।
फिलहाल दोनो इस समय काफी ज्यादा व्यस्त है और पटाखा को लेकर सान्या को आमिर खान की ही ठग्स ऑफ हिंदोस्तान को लेकर फातिमा सना शेख चर्चा में चल रही है।
इस फिल्म में आमिर खान के अलावा अमिताभ बच्चन भी नजर आने वाले है। हाल ही में सान्या की फिल्म पटाखा का ट्रेलर रिलीज किया गया था जो कि काफी ज्यादा पसंद किया गया है।
इस फिल्म को अनुराग कश्यप ने निर्दिशित किया है और फिल्म का इंतजार लोग कर रहे है। कयास लगाए जा रहे है कि अनुराग कश्यप की बाकी फिल्मों की तरह ये फिल्म भी काफी असली नजर आने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications












