..................... Fatima Sana Shaikh reveals living in a rented house, says I am still struggling, have to pay bills and loans - Hindi Filmibeat

किराए के घर में रह रही हैं आमिर खान के ब्लॉकबस्टर फिल्म की हीरोइन, कहा- "आज भी स्ट्रगल जारी है"

By Filmibeat Desk
fatima-sana-shaikh-reveals-living-in-a-rented-house-says-i-am-still-struggling-have-to-pay-bills

Fatima Sana Shaikh: आमिर खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म दंगल के साथ बॉलीवुड में कदम जमाने वालीं एक्ट्रेस फातिमा सना शेख के लिए आज भी संघर्ष जारी है। हाल ही में एक इंटरव्टू के दौरान, एक्ट्रेस अपने स्ट्रगल की कहानी का खुलासा करते हुए बताया कि वह एक बहुत ही निम्न मध्यम वर्गीय परिवार से आती है और कैसे लोगों को एक्टर्स के अमीर होने की गलत धारणा है।

फातिमा ने पिछले कुछ सालों में कई बेहतरीन फिल्में दी हैं। दंगल के बाद लूडो, ठग्स ऑफ हिंदोस्तान, अजीब दास्तां, थार जैसी फिल्मों का हिस्सा रहीं इस एक्ट्रेस ने काफी सराहना बटोरी है।

हम बेसमेंस में बने 1आरके में रहते थे

ह्यूमन्स ऑफ सिनेमा के साथ बातचीत में, फातिमा सना शेख ने कहा, "मैं एक बहुत ही निम्न मध्यमवर्गीय परिवार से आती हूं। हम पूरी फैमिली 1आरके में रहते थे, जो एक पार्किंग बेसमेंट था जिसे घर में बदल दिया गया था। तो, यह एक प्रक्रिया रही है। मुझे अपने आप पर गर्व है। ऐसा नहीं है कि मैंने कोई घर खरीद लिया है। मैं अभी भी किराये के मकान में रहती हूं। लेकिन कम से कम उस वक्त से बेहतर स्थिति में हूं। मैं अभी भी संघर्ष कर रही हूं। यह प्रक्रिया कभी नहीं रुकती और संघर्ष कभी ख़त्म नहीं होता।"

एक्ट्रेस ने आगे कहा, "आप लगातार अच्छे काम की तलाश में रहते हैं और आप लगातार अपनी प्रवृत्ति से लड़ते रहते हैं कि - 'क्या मुझे पैसे के लिए काम करना चाहिए या इंतजार करना चाहिए।' इसलिए आप भी अपनी जरूरतों और चाहतों के अनुसार बदलाव करते हैं।"

बिल और लोन चुकाने के लिए काम करना होता है

फातिमा ने आगे बताया, "अगर मैं अपने बिल और लोन चुकाना चाहती हूं तो मुझे वो चीजें करनी होंगी जो मैं नहीं करना चाहती। जिंदा रहने के लिए काम करना पड़ता है। जब आपके पास लग्जरी, पर्याप्त फाइनेंशियल सुरक्षा होती है, तभी आप उन चीजों को करना चुन सकते हैं जो एक अभिनेता के रूप में आपको खुश करती हैं। लेकिन कभी-कभी आपके पास वह विकल्प नहीं होता है।"

Read more about: fatima sana shaikh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X