फातिमा सना शेख भी हुईं थीं कास्टिंग काउच का शिकार, दंगल गर्ल से बोली गई थी इतनी भद्दी बात!
अभिनेत्री फातिमा सना शेख इस समय अपने कई दमदार प्रोजेक्ट कर रहीं हैं और लगातार उनको लेकर चर्चा में भी रहती हैँ। उन्होने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत दंगल फिल्म से की थी जब आमिर खान का साथ उन्हे मिला था। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इतनी टैलेंटेड अभिनेत्री फातिमा सना शेख को भी कास्टिंग काउच का सामना करना पड़ा था। जी हां.. हाल ही में पिंकविला से बात करते हुए फातिमा सना शेख ने कहा था कि..
'मुझे कई प्रोजेक्ट इसलिए नहीं मिल पाए क्योंकि वो सभी कास्टिंग काउच वाले थे। एक प्रोजेक्ट से मैं जुड़ने वाली थी जब उसने कहा कि.. इंड्स्ट्री में काम चाहिए तो सेक्स करना पड़ेगा।

इसके बाद मैने वो प्रोजेक्ट करने से मना कर दिया था।' इसके अलावा फातिमा बताती हैं कि.. 'अक्सर एक लड़का जब में घर से बाहर जाती थी मुझे घूरा करता था। एक दिन मैने उससे कहा कि घूर क्यों रहा है? थप्पड़ खाएगा।

फातिमा बोलीं.. मार के दिखा
उस लड़के ने मुझसे कहा कि मार के दिखा। मैने उसको थप्पड़ मारा तो उसने धक्का मारकर मुझे नीचे गिरा दिया। हालांकि मैने तुरंत पापा को कॉल किया और कुछ लोगों के साथ मेरे पास आए। तब वो भाग चुका था।'

दंगल से धमाका
फातिमा सना शेख ने दंगल से धमाका किया था और इसके बाद ठग्स ऑफ हिंदोस्तान जैसी फिल्म का हिस्सा बनीं थीं जिसमें अमिताभ बच्चन भी थे।

धमाकेदार एक्ट्रेस
उनका ये बयान काफी चर्चा में हैं और लगातार उनके फैंस इसपर अपना रिएक्शन दे रहे है। फातिमा काफी धमाकेदार एक्ट्रेस हैं।

'अजीब दास्तां'
फातिमा सना शेख इस समय नेटफ्लिक्स के लिए काम कर रहीं हैं और आने वाले समय में वो 'अजीब दास्तां' में नजर आने वाली हैं।

प्रोजेक्ट का हिस्सा
इसके अलावा वो सुपरस्टार अनिल कपूर के साथ भी एक प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं जिसकी तस्वीरें आए दिन सामने आती रहती हैँ।


Click it and Unblock the Notifications











