फातिमा सना शेख का 12 तस्वीरों वाला सबसे बोल्ड फोटोशूट देख आमिर खान की बेटी का रिएक्शन Viral
बॅालीवुड एक्ट्रेस फातिमा सना शेख भी उन एक्ट्रेसे में शामिल हो गई हैं जो कि बीते कुछ समय से अपने ग्लैमरस और बोल्डनेस के कारण चर्चा में रहती हैं। फातिमा सना शेख इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हैं और आए दिन अपनी हर तस्वीर फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। फातिमा सना शेख ने कुछ दिन पहले अपने लेटेस्ट फोटोशूट की धड़ाधड़ कई तस्वीरें पोस्ट की हैं।
जिस पर आमिर खान की बेटी आयरा खान ने भी अपना कमेंट दिया है। आमिर खान की बेटी आयरा और फातिमा सना शेख के बीच दोस्ती है। आयरा कई बार फातिमा सना शेख की तस्वीरों पर प्रतिक्रिया देती हुईं नजर आयी हैं। फातिमा सना शेख ने अपने इस फोटोशूट की 12 तस्वीरें शेयर की हैं।

जहां पर उनका बोल्ड अंदाज देखकर आप अपनी नजर नहीं हटा पायेंगे।डेनिम के साथ पिजड़े के पास फातिमा सना शेख की ये लेटेस्ट तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से देखी जा रही हैं। फातिमा सना शेख ने ब्लू ब्रालैट और डेनिम के साथ ये फोटोशूट करवाया है।

फातिमा सना शेख की तस्वीर पर आयरा खान का कमेंट
फातिना सना शेख की इन सभी तस्वीरों को कई सेलेब्स ने लाइक किया है। लाखों लोगों ने सना की इस तस्वीर को बोल्ड बताया है। वहीं आमिर खान की बेटी आयरा खान ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा है कि आपकी खूबसूरती। फातिमा सना शेख ने दो दिन पहले ये फोटोशूट की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर अपलोड की थी। जो कि अब वायरल बोल्ड फोटो की लाइन में शामिल हो गई है।

फातिमा सना शेख की बोल्ड फोटो
फातिमा सना शेख ने इन फोटो के साथ अपने स्टाइल, फोटोग्राफी, मेकअप और हेयर स्टाइलिश का नाम भी कैप्शन में लिखा है। फातिमा सना शेख ने यहां पर एक इंटरनेशनल ब्रांड के आउटफिट को पहना हुआ है। जिसमें वह एक साथ ग्लैमरस, बोल्ड और खूबसूरत दिखाई पड़ रही है। फातिमा सना शेख ने कोरोना लॅाकडाउन के दौरान अपनी कई फोटोज इसी तरह इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।

फार्महाउस पर फातिमा सना शेख का बोल्ड फोटोशूट
फातिमा सना शेख की इन तस्वीरों को देख कर ऐसा लग रहा है कि वो केवल अपनी टीम के साथ ऐसी जगह पर गई थीं जहां पर दूर-दूर तक कोई नजर नहीं आ रहा है। देखने पर तो ऐैसा लगता है कि ये एक फार्महाउस है। साथ ही लोकेशन की खूबसूरती का नजारा भी इन तस्वीरों से लगाया जा सकता है।

फातिमा सना शेख की हॅाट फोटो
फातिमा सना शेख यहां पर कभी चलते हुए तो कभी खड़े होकर और फिर फार्म पर लगी जाली के सहारे खड़े होकर भिन्न प्रकार के पोज दे रही हैं। लोहे की जाली का सहारा लेते हुए उनकी ये तस्वीर सबसे अधिक पसंद की गई है। आप खुद बताइए कि लग रही हैं ना? फातिमा सना शेख एकदम स्टाइलिश

अनिल कपूर और सान्या मल्होत्रा ने भी दिया रिएक्शन
फातिमा सना शेख ने एक इंस्टाग्राम के जरिए अपनी इन तस्वीरों को नहीं पोस्ट किया है। बल्कि फातिमा सना शेख ने तीन अलग इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए तस्वीरों में अपना ग्लैमरस लुक दिखाया है। उनकी इस तस्वीर पर अनिल कपूर, सान्या मल्होत्रा ने भी कमेंट किया है। उनके इस लुक को आग लगाने वाला बताया है।

दंगल गर्ल फातिमा सना शेख का ग्लैमर
फातिमा सना शेख स्टारडम के मामले में पीछे नहीं हैं। हालांकि अभी तक वह हिंदी सिनेमा में दंगल गर्ल के नाम से जानी जाती हैं। फातिमा सना शेख आमिर खान को अपना मेंटर मानती हैं। चाची 420 में फातिमा सना शेख ने बाल कलाकार की भूमिका निभाई थी। कमल हासन और तब्बू की बेटी की भूमिका निभाई थी।

फातिमा सना शेख के इंस्टाग्राम पर 2.5 मिलियन फॅालोअर्स
फातिमा सना शेख के इंस्टाग्राम पर 2.5 मिलियन फॅालोअर्स हैं। फातिमा सना शेख अभी तक एक हजार से अधिक पोस्ट कर चुकी हैं। दंगल के बाद फातिमा सना शेख अजीब दास्तान और लूडो के साथ सूरज पर मंगल भारी जैसी फिल्मों में हाल ही में नजर आयी थीं। बहरहाल,फातिमा सना शेख अपनी इन लेटेस्ट तस्वीरों में काफी स्टाइलिश दिखाई दे रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications











