शूटिंग के दौरान कुछ यूं मस्ती करती करती नजर आई 'दंगल गर्ल'..PICS

इन दिनों ठग्स ऑफ हिंदोस्तां की शूटिंग माल्टा में हो रही है और फातिमा सना शेख ने अपनी तस्वीरें शेयर की है।

By Shweta

इन दिनों माल्टा में ठग्स ऑफ हिंदोस्तां की शूटिंग चल रही है। फिल्म के सारे स्टार्स आमिर खान, अमिताभ बच्चन, कैटरीना कैफ और फातिमा सना शेख माल्टा में ही हैं। शूटिंग से फ्री समय में फातिमा सना शेख माल्टा घूम रही हैं और अपनी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं।

[ #Jhatka: शाहरूख नहीं, कोई और सुपरस्टार करेगा ये कैमियो]

इस दौरान वो बेहद अलग अंदाज में भी नजर आ रही हैं। आपको बता दें कि फातिमा की ये दूसरी फिल्म है और दंगल से डेब्यू के बाद उन्हें अलग पहचान मिली है। दूसरी फिल्म में भी वो आमिर खान के साथ नजर आने वाली हैं। फातिमा सना शेख माल्टा में कुछ इस अंदाज में नजर आ रही हैं।

fatima-sana-shaikh-pics-from-thugs-of-hindostan-shoot-malta

फातिमा सना शेख का ये अवतार लोगों को काफी पसंद आ रहा है।ऐसा लग रहा है वो शूटिंग के साथ साथ काफी मस्ती भी कर रही हैं। कैटरीना कैफ भी माल्टा शूटिंग के लिए पहुंच चुकी हैं। फिल्म 2018 में रिलीज होगी हालांकि डेट अभी फाइनल नहीं की गई है।

फातिमा अपने इस लुक में काफी कूल लग रही हैं। उनका फिल्म के लिए किया गया लुक टेस्ट भी कमाल का था। जाहिर है दंगल के बाद फैन्स को उनसे काफी उम्मीद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X