फातिमा ने ठग्स ऑफ हिंदुस्तान मे किया आइब्रो शेव, जो पहले किसी स्टार ने नही किया

दंगल गर्ल के नाम से लोंगो के बीच फेमस हुई फातिमा सना शेख ने दंगल में अपने जबरदस्त अभिनय से लोगों का दिल जीत लिया था। आपको बता दें कि फातिमा सना शेख इन दिनो फिर अपनी आने वाली फिल्म ठग्स ऑफ हिंदुस्तान के लिए चर्चा में चल रही है।

फातिमा सना शेख इस फिल्म के लिए काफी ज्यादा मेहनत कर रही है और इस फिल्म में उनका लुक काफी अलग नजर आ रहा है। फातिमा ने इस फिल्म के लिए कुछ ऐसा किया है जो आज तक किसी भी फिल्म स्टार ने नहीं किया होगा। दरअसल फातिमा ने इस फिल्म के लिए आइब्रो को शेव कराया है।

फातिमा ने ठग्स ऑफ हिंदुस्तान किया आइब्रो शेव, जो पहले किसी स्टार ने नही किया

जीं हां फिल्म के लिए फातिमा ने एक तरफ की आइब्रो में कट लगवाया है जो कि फोटो में साफ नजर आ रहा है। ये कैरेक्टर की डिमांड थी और उसपर फातिमा काफी अलग और हटके नजर आ रही है। ये फोटो जबसे सोशल मीडिया में वायरल हुई है तब से लोग फातिमा के काफी अच्छे कमेंट दे रहे है और फातिमा इस लुक में वाकई में काफी अच्छी लग रही है।

अगर फिल्म की बारे में बात की जाए तो इतना तो तय है फिल्म बॉक्स ऑफिस में धमाल करने वाली है क्योंकि फिल्म सुपरस्टार्स से भरी हुई है। फिल्म में आमिर खान, अमिताभ बच्चन और कैटरीना कैफ जैसे एक्टर्स है तो जाहिर है कि फिल्म काफी चलने वाली है।

इन सबके साथ फातिमा काम कर रही और आमिर को छोड़कर वो सबके साथ पहली बार बड़े पर्दे पर नजर आने वाली है। इस फिल्म के बारे में बात करते हुए आमिर ने ये क्लियर किया था कि इस तरह कि कई फिल्म बन चुकी है और फिल्मों से इसको कम्पेयर भी किया जा रहा है।

इस बात पर आमिर ने कहा कि फिल्म उन सब स्टोरीज से एकदम अलग है और उनका कैरेक्टर भी बिल्कुल किसी भी फिल्म के कैरेक्टर से मैच नहीं करता है। आमिर खान ने फातिमा के बारे में बोलते हुए कहा कि फिल्म मे फातिमा काफी महत्वपूर्ण कैरेक्टर प्ले कर रही है और इस फिल्म की कहानी उनके ऊपर निर्भर है।

फिल्म में फातिमा काफी अच्छा काम कर रही है। फातिमा भी आमिर खान की तारीफ करते हुए कहती है कि वो आमिर खान को फिल्म के सेट पर काफी परेशान भी करती है और उनसे हेल्प भी मिलती है।

फातिमा ने आगे बोलते हुए कहा कि फिल्म दंगल के बाद आमिर के साथ काम करके काफी अच्छा लगा है। आपको बता दें कि फिल्म ठग्स ऑफ हिंदुस्तान 7 नवंबर 2018 को रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X