ठग्स ऑफ हिंदुस्तान के बाद- फातिमा सना शेख ने इस बड़ी फिल्म को किया FINAL!
अनुराग बसु की फिल्म लाइफ इन ए मेट्रो सीक्वल काफी समय से चर्चा बटोर रही है। फिल्म के स्टारकास्ट को लेकर काफी अफवाहें भी हैं। लेकिन बता दें, फिलहाल फिल्म में अभिषेक बच्चन, आदित्य रॉय कपूर, राजकुमार राव और फातिमा सना शेख फाइनल हैं। फातिमा इस फिल्म में काम करने को लेकर बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने इस फिल्म से जुड़ने पर कहा- मैंने इस फिल्म को बिना स्क्रिप्ट पढ़े साइन किया है।
आमिर खान के साथ फिल्म दंगल और ठग्स ऑफ हिंदुस्तान के बाद.. अब फातिमा सना शेख अगली फिल्म के लिए तैयार हो चुकी हैं। ठग्स ऑफ हिंदुस्तान भले ही हिट नहीं हुई लेकिन फातिमा को फिल्म से तारीफ मिली। अब अनुराग बसु ने भी उन्हें अपनी फिल्म में फाइनल कर लिया है।

इस फिल्म से जुड़ने पर फातिमा ने कहा, जब अनुराग मेरे पास फिल्म लेकर आए, मैंने तुरंत कहा कि मैं ये फिल्म करना चाहती हूं। मैं फिल्म की कहानी भी नहीं सुनना चाहती क्योंकि उससे कोई फर्क नहीं पड़ता। कुछ फिल्ममेकर्स पर आपको आंखे मूंदकर भरोसा होता है। हर किसी को अनुराग बसु जैसे निर्देशक के साथ काम करने का मौका नहीं मिलता।
बहरहाल, इस फिल्म में फातिमा राजकुमार राव के साथ रोमांस करती नजर आएंगीं। फातिमा ने बताया कि फिल्म जनवरी अंत तक फ्लोर पर जाएगी। उन्होंने कहा, मैं राजकुमार को दंगल करने से भी पहले से जानती हूं। वो शानदार व्यक्ति हैं जो आज भी बदले नहीं हैं। मैं उनके साथ काम करने को लेकर बेहद उत्साहित हूं। फिल्म का फर्स्ट शेड्यूल भोपाल में शुरु होगा।


Click it and Unblock the Notifications











