'कमरे में डायरेक्टर ने...', जब आमिर खान की इस एक्ट्रेस से की गई थी गंदी डिमांड, बोलीं- वो इतना नीचे गिर...

Fatima Sana Shaikh

Fatima Sana Shaikh Casting Couch: आमिर खान के साथ 'दंगल' फिल्म से मशहूर हुई एक्ट्रेस फातिमा सना शेख आज किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है। अभी तक अपने करियर में वह काफी बेहतरीन फिल्मों में भी काम कर चुकी है। लेकिन आपको बता दें कि एक बार फातिमा सना शेख ने कास्टिंग काउच को लेकर बात की थी और अपना एक्सपीरियंस भी शेयर किया था।

फातिमा सना शेख का एक वीडियो वायरल होता हुआ नजर आ रहा है और इसमें कास्टिंग काउच को लेकर वह बात करती हुई भी देखी जा सकती है। एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया था कि वह एक नहीं बल्कि दो बार कास्टिंग काउच का शिकार हो चुकी है और उनका एक्सपीरियंस भी बहुत खराब रहा है।

फातिमा सना शेख ने बॉलीवुड बबल के साथ में बातचीत के दौरान बताया कि "उन्होंने मुझे डायरेक्ट पूछ लिया कि तुम तो कुछ भी करने को तैयार हो जाओगी ना? तो मैंने उनसे कहा कि हां इस किरदार के लिए मैं खूब मेहनत करूंगी और जो भी इस किरदार के लिए जरूरी होगा वह जरूर करूंगी।"

एक्ट्रेस ने आगे बात करते हुए बताया कि "डायरेक्टर के ऐसा कहने पर मैं बार-बार यही कहती जा रही थी और फिर उसने उसने मुझको कहा कि तुम जानबूझकर बेवकूफ बनने का दिखावा कर रही हो। लेकिन मैं देखना चाहती थी कि वह और कितना नीचे गिर सकता था। इसी वजह से मैं एक ही बात को बार-बार दोहरा रही थी।"

फातिमा सना शेख ने आगे बात करते हुए बताया कि हर फिल्म मेकर एक तरीके का नहीं होता है और कई डायरेक्टर तो मुंह पर भी बोल दिया करते हैं। एक बार हैदराबाद में उनसे डायरेक्टर ने सामने से कह दिया था। एक्ट्रेस ने बताया कि "हम एक कमरे में थे और डायरेक्टर इस बारे में खुलकर बात भी कर रहे थे। इशारे दे रहे थे। वह सीधे तौर पर तो नहीं कहते थे लेकिन उनका क्या मतलब था यह साफ था।"

More from Filmibeat

Read more about: fatima sana shaikh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X