Fatima Sana Shaikh को है ये बहुत सीरियस बीमारी, फ्लाइट में ही हो गई हालत खराब, रोकनी पड़ी शूटिंग

Fatima Sana Shaikh On Having Multiple Seizure: बॉलीवुड एक्ट्रेस फातिमा सना शेख ने हाल ही में एक खौफनाक एक्सपीरिएंस को शेयर किया है, जो उन्हें अमेरिका जाते वक्त फ्लाइट में हुआ था। इस घटना ने उनकी तबीयत पर बुरा असर डाला और उन्हें शूटिंग तक रोकनी पड़ी।
फ्लाइट में आने लगे मिर्गी के दौरे
फातिमा ने Humans of Bombay को बताया- "मैं अमेरिका जा रही थी और मेरी फ्लाइट दुबई होते हुए थी। सफर के दौरान मुझे बार-बार मिर्गी के दौरे आने लगे। जब हालत बिगड़ने लगी तो मुझे एयरपोर्ट के अस्पताल ले जाया गया। वहां दवाइयां दी गईं, लेकिन दौरे थम नहीं रहे थे। फिर डॉक्टरों ने मुझे बहुत तेज दवा दी।"
फातिमा ने आगे बताया- "मैं पहले से एक दवा ले रही थी और उस पर एक दूसरी दवा दे दी गई। मिर्गी में दवाइयों को एक साथ नहीं दिया जाता, बल्कि एक को बंद करके दूसरी शुरू करनी होती है। लेकिन मुझे बहुत भारी डोज मिल गई और मैं पूरी तरह नशे में जैसी हो गई थी।"
शूटिंग रोकनी पड़ी
फातिमा उस वक्त एक साथ दो फिल्मों सैम बहादुर और धक-धक की शूटिंग कर रही थीं। उन्होंने कहा- "मुझे शूटिंग रोकनी पड़ी। एक दिन मुझे किसी ने कॉल कर शूट के लिए पूछा और मैं वहीं रोने लगी, क्योंकि मैं बिस्तर से भी नहीं उठ पा रही थी। मेरा शरीर थक चुका था और भावनाएं पूरी तरह बिखर चुकी थीं।"
बीमारी को लेकर जागरूकता जरूरी
इस पूरी घटना के बाद फातिमा ने फैसला किया कि वो अपनी बीमारी के बारे में लोगों को बताएंगी ताकि मिर्गी को लेकर समाज में जागरूकता फैले और लोग मदद मांगने में झिझक महसूस न करें।
फातिमा का वर्क फ्रंट
वर्क फ्रंट की बात करें तो फातिमा सना शेख जल्द ही अली फज़ल के साथ फिल्म Metro... In Dino में दिखाई देंगी। इसके अलावा उनकी एक और फिल्म आप जैसा कोई 11 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications











