विशाल भारद्वाज की चूड़ियां में नजर आ सकती है फातिमा सना शेख और मृणाल ठाकुर
जैसा कि आप सभी जानते हो कि इस समय बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर इरफान खान गंभीर बीमारी से पीड़ित है और वो अपना इलाज करवा रहे है तो वहीं दीपिका पादुकोण भी अपने बैक पेन से परेशान है। इसी को देखते हुए विशाल भारद्वाज ने दो हीरोइन्स को लेकर एक फिल्म बनाने का विचार किया है।
उनकी इस फिल्म में और कोई नहीं बल्कि फातिमा सना शेख और मृणाल ठाकुर नजर आने वाली है। बता दें कि विशाल की इस फिल्म का टाइटल होगा चूड़ियां जो कि विशाल की दूसरी फिल्मों की तरह है गैंगस्टर और क्राइम पर ही निर्भर होगा।

बता दे कि पहले इस फिल्म के लिए विशाल भारद्वाज की पहली पसंद इरफान और दीपिका थे पर उन दोनो की तबियत के वजह से उन्होने फिल्म दो लड़कियो को कास्ट करने का विचार बनाया है। आपको बता दे कि विशाल भारद्वाज की ये फिल्म मुंबई की मशहूर माफिय डॉन हुसैन जैदी पर निर्भर होगी और उनके जीवन की सच्ची घटना बयान करने वाली है।
बता दें कि इरफान और दीपिका भी इस फिल्म हो सकते है और खबर है कि उनके हिस्से की शूटिंग उनकी तबियत ठीक होते ही शुरु हो सकती है। आपको बता दें कि पहले इस फिल्म के लिए कृति सैनन और वाणी कपूर को अप्रोच किया जा रहा था पर बाद में इसमें फातिमा सना और मृणाल ठाकुर को कास्ट किया गया है।
बता दें कि इस फिल्म में दोनो के रोल काफी दमदार होने वाले है और यादगार बनने वाले है। जैसा कि आप सभी जानते है कि फातिमा ने दंगल में अपने अभिनय से लोगो का दिल जीत लिया था और वो एक बेहतरीन अदाकारा है। इसके साथ ही मृणाल ठाकुर भी काफी टैंलेंटेड है।
आपको बता दें कि वो ऋतिक रोशन की अपकमिंग फिल्म सुपर 30 में ऋतिक की पत्नी के रूप में नजर आने वाली है। बता दें कि इस फिल्म में ऋतिक एक गणितज्ञ आनंद कुमार का रोल कर रहे है और फिल्म उनके जीवन पर पूरी तरह से आधारित है।
बता दें विशाल भारद्वाज कृति सैनन से बहुत ज्यादा प्रभावित है। आपको बता दे कि विशाल अपनी अगली फिल्म में कृति को कास्ट कर सकते है लेकिन अभी फाइनल नही हुआ कि वो फिल्म कौन सी होगी और इसका नाम क्या होगा।


Click it and Unblock the Notifications