आमिर खान नहीं शाहरुख खान को पसंद करती हैं फातिमा सना शेख, खुद अभिनेत्री ने किया खुलासा

Fatima Sana Shaikh: बॉलीवुड एक्ट्रेस फातिमा सना शेख अपनी पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ दोनों को लेकर खबरों में रहती हैं। खासकर फातिमा सुपरस्टार आमिर खान संग अपने रिश्ते को लेकर ज्यादा ही सुर्खियां बटोरती रहती हैं। इसी बीच एक इंटरव्यू के दौरान फातिमा सना शेख ने खुलासा किया है कि आमिर नहीं बल्कि शाहरुख खान उनके पसंदीदा अभिनेता हैं।
फातिमा सना शेख का इंटरव्यू-
बॉलीवुड में 'दंगल', 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं फातिमा सना शेख ने जहां एक तरफ किराए के घर में रहने का खुलासा किया है, वहीं दूसरी तरफ अपने पसंदीदा बॉलीवुड अभिनेताओं के बारे में भी खुलकर बात की है।
हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में फातिमा सना शेख ने कहा, 'मैं शाहरुख खान की प्रशंसक हूं, लेकिन मुझे लगता है कि आमिर खान ने हमें रंग दे बसंती, पीके, पीपली लाइव जैसी कई फिल्में दी हैं, ये सभी फिल्में बहुत अलग हैं।'
आमिर खान और फातिमा का रिश्ता-
खास बात यह है कि, शाहरुख खान को अपना पसंदीदा स्टार बताते हुए भी बड़ी चालाकी से फातिमा ने आमिर खान की तारीफ कर दी। आपको बता दें, आमिर खान और फातिमा सना शेख का नाम फिल्म 'दंगल' के बाद से ही जोड़ा जा रहा है।
दोनों को एक साथ कई मौकों पर भी देखा गया। इतना ही नहीं, अफवाहों का खंडन करने के बावजूद, आमिर द्वारा अपनी दूसरी पत्नी किरण राव से तलाक की घोषणा के बाद दोनों के कथित तौर पर रिश्ते में होने की अफवाहें और तेज हो गईं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो फातिमा सना शेख को अब मेघना गुलजार की अपकमिंग फिल्म 'सैम बहादुर' में काम करते हुए देखा जाएगा। इस फिल्म में फातिमा के साथ विक्की कौशल नजर आएंगे। विक्की कौशल, आगामी फिल्म में फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ का किरदार निभाएंगे। इसके अलावा एक दो बड़ी फिल्में अभिनेत्री के पास और हैं।


Click it and Unblock the Notifications
