#Breaking: आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान'.. ये एक्ट्रेस FINAL.. धड़ाधड़ शूटिंग शुरु
आमिर खान, अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म ठग्स ऑफ हिंदुस्तान में दंगल फेम एक्ट्रेस फातिमा सना शेख फाइनल हो चुकी हैं। यशराज बैनर की यह फिल्म 2018 दिवाली पर रिलीज होगी।
दंगल गर्ल फातिमा सना शेख.. जी हां, यही हैं वो लकी एक्ट्रेस जिन्हें यशराज बैनर की फिल्म ठग्स ऑफ हिंदुस्तान के लिए फाइनल किया गया है। फातिमा को हमने हाल ही में फिल्म दंगल में आमिर खान की बेटी के किरदार में देखा था, जहां उन्होंने काफी तारीफें बटोरी।
'बाहुबली 2' तूफान के सामने.. टिका रहा शाहरूख खान का एक RECORD
खैर, आमिर खान- अमिताभ बच्चन स्टारर इस फिल्म में फातिमा सना शेख अब फाइनल हो चुकी हैं। उनसे पहले इस फिल्म के लिए श्रद्धा, आलिया और वाणी कपूर तक को अप्रोच किया गया था। सबके हाथ से यह 400 करोड़ फिल्म निकल गई।

ठग्स ऑफ हिंदुस्तान का निर्देशन विजय कृष्णा आचर्या कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग 1 जून 2017 से शुरु कर दी जाएगी। जबकि यह रिलीज होगी दिवाली 2018 में। इस बार में निर्देशक कहते हैं, फिल्म में एक्ट्रेस का किरदार काफी अहम है, इसीलिए हमें ऐसी लड़की चाहिए था, जो फिट बैठ सके।
विजय कृष्णा आचर्या ने बताया कि इस रोल के लिए हमने कई ऑडिशन रखे, कई वर्कशॉप कराए.. उसके बाद हमने फातिमा को ही इस किरदार के लिए सही समझा। हमें खुशी है कि जैसी एक्ट्रेस हम चाहते थे, वह मिल गई।
यहां जानें ठग्स ऑफ हिंदुस्तान से जुड़ी बातें-


Click it and Unblock the Notifications