..................... कोरोना वायरस से संक्रमित फातिमा सना शेख़ ने शेयर की अपनी तस्वीर, हाल बेहाल | Fatima Sana Shaikh has lost smell and taste during coronavirus, shares picture - Hindi Filmibeat

कोरोना वायरस से संक्रमित फातिमा सना शेख़ का हाल बेहाल- शेयर की अपनी लेटेस्ट तस्वीर

बॉलीवुड में एक बार फिर बैक टू बैक कई सितारे कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जा रहे हैं। अभिनेत्री फातिमा सना शेख पिछले दिनों वायरस से पॉजिटिव पाई गई थीं, जिसके बाद उन्होंने खुद को होम क्वारंटीन कर लिया था। फातिमा ने सोशल मीडिया पर अपनी लेटेस्ट तस्वीर शेयर करते हुए बताया कि उनके सूंघने और स्वाद की क्षमता चली गई है।

फातिमा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें वे बेड पर हैं और उदास नजर आ रही हैं। उन्होंने बताया कि उनकी 'सूंघने और स्वाद की' क्षमता खत्म हो चुकी है। इसके साथ फातिमा लिखती हैं कि उनके शरीर में भयानक दर्द है।

Fatima Sana Shaikh

फातिमा सना शेख ने 29 मार्च को एक पोस्ट कर बताया था कि वह कोरोना संक्रमित हो गई हैं। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, "मेरी कोविड-19 टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। फिलहाल, सभी सावधानियों और प्रोटोकॉल का पालन कर रही हूं और घर पर क्वारंटीन हूं। आपकी चिंताओं और प्रार्थनाओं के लिए शुक्रिया। सुरक्षित रहें दोस्तों।"

कोविड होने से पहले फातिमा सना शेख एक्टर अनिल कपूर के साथ एक फिल्म की शूटिंग में व्यस्त थीं। फिल्मों की बात करें तो फातिमा हाल ही में लूडो में नजर आई थीं। वहीं, अब आगामी फिल्में 'भूत पुलिस' और 'अजीब दास्तां' में नजर आने वाली हैं।

फातिमा के अलावा, आमिर खान, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, संजय लीला भंसाली, कार्तिक आर्यन, वरुण धवन, निक्की तंबोली भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जा चुके हैं। बॉलीवुड में कोरोना का प्रभाव तेजी से बढ़ता देखा जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X