फातिमा सना शेख संग हुई छेड़छाड़, सुनाया डरावना किस्सा, बोलीं- उस दिन उसने मुझे छुआ फिर मेरे साथ...

Fatima Sana Shaikh

Fatima Sana Shaikh Harassment: आमिर खान की फिल्म 'दंगल' से अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस फातिमा सना शेख इन दिनों जमकर चर्चाओं में हैं। क्योंकि उनकी फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। जो बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक प्रदर्शन कर रही है। वैसे तो फातिमा ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट इंडस्ट्री में कदम रखा था, लेकिन 'दंगल' से ही उन्हें खुद की पहचान मिली थी। फिल्म में की गई अपनी एक्टिंग से फातिमा ने फैन्स का दिल जीत लिया था। इस फिल्म के बाद से फातिमा को कई फिल्मों के ऑफर मिलने लगे।

एक्ट्रेस संग हुई छेड़छाड़

बता दें कि हाल ही में आई फातिमा की फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' में भी उनकी अदाकारी की लोग जमकर सराहना कर रहे हैं। इसी फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में एक्ट्रेस ने Hauterrfly को इंटरव्यू दिया था जिसमें उन्होंने कई किस्से साझा किए जिसमें से एक किस्सा उनकी छेड़छाड़ का भी था। जी हां, अपने हालिया इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने अपनी छेड़छाड़ का डरावना किस्सा साझा किया।

उसने मुझे छुआ और मुझे मारा

इंटरव्यू में फातिमा बताती हैं कि 'एक बार एक आदमी ने मुझे गलत तरह से छुआ था। उसकी इस हरकत पर मुझे गुस्सा आया और फिर मैंने उसके मुंह पर तमाचा जड़ दिया, लेकिन इसके बाद उसने मेरे साथ और भी गलत व्यवहार किया। गुस्से में उसने मुझे इतनी जोर का थप्पड़ मारा की मैं जमीन पर गिर गई। मैंने तो इसलिए उसे मारा था कि उसने मुझे गलत तरीके से छुआ था, लेकिन उसने मुझे इतनी जोर से इसलिए मारा की मैंने उसे चांटा मारा था।'

अब हो गईं हैं पहले से ज्यादा सतर्क

एक्ट्रेस कहती हैं कि उस घटना के बाद से मैं सावधान हो गई हूं। फातिमा ने कहा कि 'इस घटना के बाद मुझे समझ आया कि ऐसी स्थिति में कैसे रिएक्ट करना है।' एक्ट्रेस आगे कहती हैं कि 'कितनी हैरानी की बात है ना हमारे साथ ही गलत हो रहा है और यह हमें ही सोचना है कि कैसे रिएक्ट करना है।'

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X