शाहरुख खान के साथ काम करना चाहती हैं फातिमा सना शेख- राजू हिरानी को मैसेज कर कही ये बात
दंगल गर्ल फातिमा सना शेख को शाहरुख खान का किस कदर क्रेज है, इस बारे में वह शुरुआत से ही शेयर करती आई हैं। उन्होंने हमेशा शाहरुख के साथ काम करने की इच्छा जाहिर की है। वहीं, अब उन्होंने एक मजेदार बात शेयर बताई कि उन्होंने हाल ही में निर्देशक राजकुमार हिरानी को मैसेज कर शाहरूख खान संग उन्हें काम देने का मौका मांगा है।
शाहरुख खान की आगामी फिल्मों का सभी को बेसब्री से इंतजार है। और इस लिस्ट में फातिमा का नाम भी शामिल है। जब फातिमा ने जाना कि शाहरुख अब फिल्ममेकर राजकुमार हिरानी के साथ फिल्म करने जा रहे हैं तो उन्होंने हिरानी को मेसेज कर फिल्म में उनके लिए विचार करने को भी कहा।

फातिमा सना शेख ने ई-टाइम्स को दिये इंटरव्यू में कहा, "मैं शाहरुख की बड़ी फैन हूं। मुझे नहीं पता कि उनमें क्या जादू है, लेकिन मैं उत्सुकता के साथ उनकी फिल्मों का इंतजार करती हूं। मैंने कहीं पढ़ा था शायद कि वह राजू हिरानी के साथ एक फिल्म कर रहे हैं तो मैं बहुत एक्साइटेड हो गई। मैंने सोचा.. वाह यार मेरे दो पसंदीदा लोग। मैंने राजू हिरानी सर को मैसेज भी किया कि अगर वह कास्टिंग कर रहे हैं, तो मैं उपलब्ध हूं। मुझे उम्मीद है कि वह इस पर विचार करेंगे।"
बता दें, दंगल और ठग्स ऑफ हिंदुस्तान जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं फातिमा फिलहाल अनुराग बसु की फिल्म 'लूडो' और 'सूरज पे मंगल भारी' में दिलजीत दोसांझ और मनोज बाजपेयी जैसे ऐक्टर्स के साथ नजर आने वाली हैं। एक्ट्रेस ने बताया, "मुझे पीरियड फिल्में, गैंगस्टर वाली फिल्में पसंद हैं। मुझे संजय लीला भंसाली की फिल्मों वाली दुनिया से प्यार है। मेरे लिए जॉनर से ज्यादा डायरेक्टर महत्वपूर्ण है।"


Click it and Unblock the Notifications
