#Unlucky: 300 करोड़ के करियर के लिए आमिर खान 'हानिकारक' हैं!
आमिर खान की ठग्स ऑफ हिंदोस्तान को लेकर खबरें काफी तेज़ी से उड़ रही हैं और अब ये लेटेस्ट खबर सबका दिल तोड़ ही देगी। आमिर खान वाकई सेहत के लिए हानिकारक हैं।
आमिर खान सेहत के लिए हानिकारक हैं, दूसरे स्टार्स के बॉक्स ऑफिस के लिए हानिकारक हैं लेकिन अब जाने अनजाने में अपनी ऑन स्क्रीन बेटी के करियर के लिए हानिकारक हो गए।
बात हो रही है दंगल स्टार फातिमा सना शेख, यानि कि महावीर फोगाट की बेटी गीता फोगाट की। दरअसल, खबरें थीं कि फातिमा सना शेख को दंगल के बाद आमिर खान के साथ ठग्स ऑफ हिंदुस्तान ऑफर हो चुकी है।

लेकिन इस बारे में बात करते हुए फातिमा ने कहा कि काश मैं ठग्स ऑफ हिंदुस्तान में होती। अगर सूत्रों की मानें तो फिल्म में हीरोइन को आमिर से रोमांस करना पड़ेगा जबकि फातिमा दंगल में उनकी बेटी बनी थी।
बस यही कारण है कि फिल्म उनके हाथ से निकल गई। वैसे पिछले साल फातिमा के शानदार डेब्यू ने सबको चौंका कर रख दिया है। खासतौर से किसी बाहरी को इतनी बड़ी फिल्म मिलना मुश्किल बात है।
देखिए कौन से स्टार किड्स अपने डेब्यू की तैयारी में जुटे हैं -


Click it and Unblock the Notifications