आइरा खान की बर्थडे पार्टी में फातिमा सना शेख को देख ट्रोलर्स ने पूछा- आमिर खान को डेट कर रही हैं?

By Filmibeat Desk

बॅालीवुड एक्टर आमिर खान की बेटी आइरा खान ने बीते दिन पूरे परिवार और करीबी दोस्तों के साथ अपना जन्मदिन मनाया। आइरा खान के बर्थडे पार्टी की कई तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हुई हैं। इस दौरान आमिर खान और उनके परिवार के साथ फातिमा सना शेख भी दिखाई दी। फातिमा सना शेख और आमिर खान के अफेयर की अफवाह बीते कई सालों से उड़ रही हैं।

ऐसे में जब आइरा खान की पार्टी में फातिमा सना शेख को देखा गया तो कई यूजर्स ने एक बार फिर से इस पर जोर देना शुरू कर दिया कि फातिमा सना शेख और आमिर खान के बीच कोई ना कोई खिचड़ी जरूर पक रही है। कई फैंस फातिमा सना शेख को आमिर खान की बेटी आइरा खान के जन्मदिन पर देख हैरान हो गए।

Ira Khan, Fatima Sana Shaikh,

कई यूजर्स का यह कहना है कि परिवार के इस खास कार्यक्रम में आखिरकार फातिमा क्यों आईं थीं? आइरा खान के इंस्टाग्राम पर एक ट्रोलर ने कमेंट करते हुए लिखा है कि नई पुरानी सारी मम्मी एक साथ आ गई हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है कि पक्का ये आमिर खान को डेट कर रही हैं।

इसी तरह से कई तरह की प्रतिक्रिया आयरा खान को उनके कमेंट बॉक्स में मिली हैं। आपको बता दें कि आइरा खान ने कुछ दिन पहले बेहद बोल्ड अंदाज में बिकिनी पहनकर अपना 25वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। आइरा की इस खास बर्थडे पार्टी का हिस्सा उनके ब्वॅायफ्रेंड नुपुर शिखरे, रीना दत्ता और आमिर खान की पूर्व पत्नी किरण राव भी बनीं थी।

ऐसे में फातिमा सना शेख को इस फैमिली इवेंट में देखकर कई ट्रोलर्स ने फातिमा और आमिर खान के नाम की चर्चा शुरू कर दी। आपको बता दें कि कुछ महीने पहले आमिर खान और फातिमा सना शेख की फेक निकाह की फोटो भी वायरल हुई थीं। फातिमा को आमिर खान के नाम से कई बार ट्रोल होना पड़ा है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X