..................... Fatima Sana Shaikh as Zafira first look from Thugs Of Hindostan - Hindi Filmibeat

First LOOK: ठग्स ऑफ हिंदुस्तान से फातिमा सना शेख की पहली झलक- दमदार

By Neeti Sudha

अमिताभ बच्चन यानि की खुदाबक्श के बाद.. अब फिल्म ठग्स ऑफ हिंदुस्तान से फातिमा सना शेख की पहली झलक रिलीज की गई है। फिल्म में फातिमा के किरदार का नाम है जाफिरा, जो कि निशानेबाजी में पक्की हैं। कोई शक नहीं कि फातिमा इस लुक में दमदार नजर आ रहीं हैं और दर्शकों अब फिल्म के लिए और बेसब्र हैं। विजय कृष्णा आचर्या के निर्देशन में बनी यह फिल्म 8 नवंबर 2018 को रिलीज होने वाली है।

अजय देवगन की 'टोटल धमाल' में नया धमाका- सोनाक्षी सिन्हा की जबरदस्त एंट्री

फातिमा के किरदार के बारे में बताया है कि यह एक दमदार योद्धा हैं। जिनका निशानेबाजी में कोई टक्कर नहीं। यह बहुत ही बहादुर किरदार है, जो कभी अपनी सूक्ष्मता के लिए जानी जाती है। जाफिरा के किरदार में फातिमा काफी शानदार नजर आ रही हैं। इस फिल्म के लिए फातिमा ने काफी ट्रेनिंग ली है।

Fatima Sana Shaikh

बता दें, यह फिल्म Philip Meadows Taylor के लिखे उपन्यास Confessions of a Thug पर आधारित है। वहीं, अफवाहों का मानना है कि यह हॉलीवुड फिल्म 'Pirates Of The Caribbean' से प्रेरित होगी। यह फिल्म आपको उस वक्त में ले जाएगी, जहां बर्बर ठग राहगीरों को बेहरमी से लूटा करते थे और इनका इलाका दूर दूर तक फैला रहता था।

यशराज बैनर तले बनी यह फिल्म दिवाली के मौके पर रिलीज हो रही है। अब फिल्म के फर्स्ट लुक पोस्टर्स एक एक कर रिलीज किये जाएंगे, जिसमें सभी किरदारों की झलक होगी। फिल्म में अमिचाभ बच्चन, आमिर खान, कैटरीना कैफ और फातिमा सना शेख मुख्य किरदारों में होंगे। कोई शक नहीं कि यह बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्म के तौर पर उभरेगी।

बहरहाल, यहां देंखे ज़ाफिरा के किरदार में फातिमा सना शेख-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X