Fatima Sana Shaikh की पकड़ी गई चोरी? खुद को सिंगल बताकर Vijay Varma संग बिता रहीं क्वालिटी टाइम!

Fatima Sana Shaikh

Fatima Sana Shaikh Vijay Varma Spotted Together: बॉलीवुड एक्ट्रेस फातिमा सना शेख हाल ही में 'उमराव जान' की 4K री-रिलीज के खास इवेंट में शामिल हुईं। इस मौके पर वो खुद रेखा जी के साथ नजर आईं। इस ग्रैंड इवेंट में आलिया भट्ट, आमिर खान, तब्बू, हेमा मालिनी, अनिल कपूर समेत कई बड़े सितारे भी शामिल हुए थे।

फातिमा ने 'उमराव जान' की तारीफ की

इवेंट के बाद, फातिमा ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में 'उमराव जान' के लिए प्यार जताया और लिखा- 'उमराव जान बड़े पर्दे पर देखी और ये एक्सपीरिएंस बहुत ही खूबसूरत था। जैसे ही रेखा जी स्क्रीन पर आतीं, हम सब चौंक जाते। उनकी आंखों की गहराई, उनका सुकून और उनकी खूबसूरती... उनसे नजरें हटाना मुश्किल था। मैं तो उनसे प्यार कर बैठी हूं, वो वाकई जादू हैं।'

फातिमा के साथ नजर आए विजय

फातिमा ने इवेंट की कुछ फोटोज भी शेयर कीं। इन तस्वीरों में विजय वर्मा भी उनके साथ नजर आए। इससे एक बार फिर दोनों के बीच डेटिंग की चर्चा शुरू हो गई। दरअसल, कुछ महीने पहले दोनों को मुंबई के एक कैफे के बाहर साथ हंसते-मुस्कुराते देखा गया था। इसके बाद उनकी आने वाली फिल्म 'गुस्ताख इश्क' (या 'उल जलूल इश्क') की खबर ने इन अफवाहों को और हवा दी।

लेकिन 25 जून को फातिमा ने अपनी नई नेटफ्लिक्स फिल्म 'आप जैसा कोई' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान इन खबरों पर खुलकर बात की। जब एक पत्रकार ने उनकी लव लाइफ के बारे में पूछा तो फातिमा ने मजाकिया अंदाज में कहा- 'अच्छे लड़के हैं ही नहीं यार! मेरी लाइफ में कोई भी नहीं है। फिल्मों में ही अच्छे होते हैं।'

उन्होंने आगे कहा कि उनके लिए प्यार का मतलब है- 'जहां दोनों लोग एक-दूसरे की इज्जत करें, बातों को समझें और उन्हें नकारें नहीं। प्यार में बराबरी जरूरी है।'

फातिमा ने खुद को बताया सिंगल

गौरतलब है कि एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया से विजय वर्मा का इस साल ब्रेकअप हुआ था। कहा जा रहा है कि दोनों की प्रायोरिटीज अलग थीं, इस वजह से वे अलग हो गए। ऐसे में जब फातिमा और विजय को एक साथ देखा गया, तो सोशल मीडिया पर लोग कयास लगाने लगे कि ये दोनों साथ हैं। लेकिन अब फातिमा ने साफ कर दिया है कि वो सिंगल हैं और पूरी तरह अपने करियर पर ध्यान दे रही हैं।

फातिमा सना शेख की फिल्में

अगर उनके वर्क फ्रंट की बात करें, तो फातिमा के पास कई बड़ी फिल्में हैं-'मेट्रो इन दिनों' 4 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है, जिसमें उनके साथ आदित्य रॉय कपूर और सारा अली खान नजर आएंगे। इसके बाद 11 जुलाई को उनकी फिल्म 'आप जैसा कोई' नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी, जिसमें वो आर. माधवन के साथ रोमांस करती दिखेंगी। फिर आएगी 'गुस्ताख इश्क', जिसमें वो विजय वर्मा के साथ दिखाई देंगी और इस फिल्म को लेकर फैंस पहले से ही बहुत एक्साइटेड हैं।

More from Filmibeat

Read more about: fatima sana shaikh vijay varma
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X