वो कैदी नंबर 343 सलमान खान था, पानी पीते समय मैं खुद को दोषी मानता- सलीम खान का दर्द
सलमान खान इन दिनों सेल्फ आइसोलेशन में रहते हुए अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। ऐसे में सलमान खान के पिता सलीम खान ने कुछ समय पहले एक वीडियो इंटरव्यू दिया।
इस दौरान सलीम खान ने सलमान खान के स्टारडम से लेकर उनके जेल जाने की घटना का जिक्र किया। पहली बार उन्होंने बताया कि सलमान खान का जेल में रहना उनके परिवार के लिए कितना दर्दनाक रहा है।

साथ ही उन्होंने ये भी कहा है कि एक पिता होने के नाते उनके लिए ये सब देखना किसी भयानक सपने से कम नहीं रहा है। चलिए जानते हैं कि इतने सालों बाद सलमान खान के जेल जाने को लेकर सलीम खान ने क्या कहा है। The Slow Interview के शो में उन्होंने ये बातचीत की है।


Click it and Unblock the Notifications