सलमान खान ने बताई पूरी घटना- सांप ने मुझे 3 बार डंसा, जहरीला सांप था, बेटे के लिए डरे सलीम खान

सलमान खान के लिए इस साल का जन्मदिन एक बड़ा खतरा लेकल आया। सलमान खान अपने जन्मदिन का जश्न मनाने के लिए पणवेल फार्महाउस पहुंचे। वहां ंपर सलमान खान को सांप ने काट लिया। जिसके बाद इलाज के लिए तुरंत उन्हें अस्पताल में एडमिट करवाया गया। सलमान खान के साथ यह बड़ा हादसा कैसे हुए इससे उनके सभी फैंस हैरान हुए और उनकी सलामती की दुआ भी करने लगे।

लेकिन अब खुद सलमान खान के पिता सलीम खान ने बताया है कि आखिर कैसे सलमान खान को सांप ने काटा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सलमान खान के पिता सलीम खान ने इस पूरी घटना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सलीम खान ने सलमान खान के सांप काटने के संबंध में बताया कि जब सलमान खान के साथ यह हादसा हुआ को सभी लोग परेशान थे।

Salman Khan

अब सभी लोग ठीक हैं। सभी को पता चला कि सांप जहरीला नहीं था। सलमान खान सांप काटने के बाद आराम कर रहे है। सलीम खान ने यह भी जाहिर किया कि सलमान खान को सांप काटने की खबर के बाद उनका पूरा परिवार काफी चिंता में आ गया था।

सलीम खान ने बताया बेटे का हाल

सलीम खान ने बताया बेटे का हाल

सलीम खान ने कहा कि जब हमें यह खबर मिली तो हम सभी काफी परेशान हो गए थे। सलमान खान को नजदीक के अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उन्हें इंजेक्शन लगाया गया है। फिर हम सभी को बाद में पता चला कि सांप जहरीला नहीं है। सलमान खान फार्महाउस पर वापस लौट आए हैं। हमने सलमान खान से बात की है वो ठीक हैं। चिंता करने की कोई बात नहीं है लेकिन हम लोग डर गए थे।

सलीम खान- बेटे किए हम सभी डर गए थे

सलीम खान- बेटे किए हम सभी डर गए थे

सलीम खान ने सलमान खान के फार्महाउस पर सांप होने की जानकारी देते हुए बोला कि सलमान के पनवेल स्टाफ को कई दफा सांप और बिच्छू काट चुके हैं। उनमें अधिक जहर नहीं होता है। सांप जहरीला नहीं था, इसलिए उसे पकड़कर जंगल में भेज दिया गया।

तीन बार सांप ने काटा- सलमान खान

तीन बार सांप ने काटा- सलमान खान

सलमान खान ने खुद सांप काटने की जानकारी देते हुए मीडिया में कहा है कि एक सांप फार्म हाउस के भीतर घुस आया था। मैंने लकड़ी के सहारे उसे दूर फेंकने की कोशिश की। लेकिन वो मेरे हाथ पर चढ़ गया। मैंने फिर अपने दूसरे हाथ से उसे पकड़ने की कोशिश की उसने मुझे तीन बार डंस लिया।

सलमान ने बोला एक तरह का जहरीला सांप

सलमान ने बोला एक तरह का जहरीला सांप

सलमान खान ने बताया कि वो एक तरह का जहरीला सांप था। मैं 6 घंटे तक अस्पताल में भर्ती था। फिलहाल मैं ठीक हूं। सलमान ने बोला कि अस्पताल के पास एंटी वेनम मौजूद था। सारी सुविधाएं भी थीं। मैं अभी तक सभी प्रकार के इंजेक्शन ले चुका हूं। बता दें कि इसके बाद परिवार और चुनिंदा दोस्तों के बीच सलमान खान ने अपना 56 वां जन्मदिन मनाया।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X