Father's Day Special: मिलिए ऐसे सितारों से जो अपने ही बाप की करते हैं नकल
आज फादर्स डे है। दुनिया के हर कोने की तरह ब़ॉलीवुड में यह दिन सितारों ने अपने जन्मदाता अपने पिता को समर्पित किया है। पिता के बिना जीवन अधूरा होता है।यह सभी को मालूम है लेकिन फिल्मी दुनिया में ऐसे कई सितारे हैं जिनकी औलादों में उनके पिता का ही अक्स दिखता है जिसकी वजह से कभी वो सफल भी हुए तो यही वजह कभी उनकी नाकामी का कारण भी बनीं।
Father's Day Special:हर लड़की का सपना उसका...
लेकिन जो भी हो पिता-पुत्र और पिता-पुत्री की जोड़ियों ने रील लाइफ और रीयल लाइफ में काफी कमाल किया है। इसलिए फिल्मी सितारे चाहते हैं कि वो भी अपने पिता जैसे ही पिता बने। इन सितारों के लिए पिता उनके संरक्षक ही नहीं बल्कि दोस्त, सलाहकार और गुरू भी है।
मां की तरह पिता अक्सर अपने बच्चों से कह नहीं पाते हैं कि वो अपने बच्चों से बहुत ज्यादा प्यार करते हैं।इसलिए अक्सर आपको कई परिवार मिलेंगे जहां बच्चों को अपने पापा की कठरोता का तो एहसास होता है लेकिन वो उनकी कोमलता से कोसों दूर होते हैं।
आईये स्लाइडों के जरिये देखते हैं ऐसे ही कुछ सितारों को जिनमें दिखती है उनके पापा की झलक..


Click it and Unblock the Notifications











