राजकुमार हिरानी ने पिता को दी आखिरी विदाई

इस दुख भरे पल में राजकुमार हिरानी को ढ़ांढ़स बधाने के लिए उनके इंडस्ट्री से जुड़े कई दोस्त मौजूद थे। इनमें आमिर खान, विधु विनोद चोपड़ा, बोमन इरानी, शरमन जोशी, रागेश्वरी लूम्बा और शान्तनू मोइत्रा मौजूद थे।
ज्ञात हो कि राजकुमार हिरानी के पिता सुरेश इरानी 1947 में इंडिया-पाकिस्तान के बंटवारे के बाद नागपुर चले गए थे।
राजकुमार हिरानी ने बॉलीवुड को 3 इडियट, मुन्नाबाई जैसी बेहतरीन फिल्में दी हैं। इस समय वे राजेश मापुस्कार की फिल्म फेरारी की सवारी के प्रमोशन में व्यस्त हैं।
राजकुमार हिरानी के करीबी दोस्त बोमन इरानी ने इस मौके पर कहा "राजू हिरानी के पिता का आज सुबह ही देहान्त हो गया। वो राजू के लिए एक प्रेरणास्रोत थे। "


Click it and Unblock the Notifications