सीमा हैदर के लिए ससुर जी भी ले आए सिंदूर और मंगलसूत्र, कटा बवाल तो लोगों ने पूछे कई सवाल!

सीमा हैदर इस वक्त अपने घर को लेकर काफी खुश हैं और ससुराल में उनको जितना प्यार मिल रहा है वो शायद ही उसने सोचा था। पाकिस्तान से भारत आने का फैसला शायद उसको सही लग रहा होगा।
इस वक्त सीमा हैदर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो काफी खुश दिख रही है और लगातार नई नई चीजें दिखा रही हैं। दरअसल उनके पापा जी यानि ससुर जी.. वैष्णों देवी गए थे और वो सीमा के लिए काफी कुछ लेकर आए हैं।
वीडियो सीमा हैदर की सास बार बार उनको सामान दे रही हैं और सीमा वीडियो पर सबकुछ दिखाती हुई नजर आ रही है। सीमा हैदर लिए ससुर जी सिंदूर की डिबिया, मंगलसूत्र और लाल चूड़ी लेकर आए है। जैसे ही वीडियो सामने आया लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।
सीमा हैदर को लेकर लोगों का कहना है कि ससुर उनके लिए सुहाग का सामान लेकर आ रहे हैं। लोग कई तरह से मजाक भी बना रहे हैं। हालांकि सीमा हैदर ने किसी तरह का जवाब नहीं दिया है। आए दिन उनको ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है और कहा जाता है कि उनको किसी तरह का कोई फर्क नहीं पड़ता।
आपको बता दें कि पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर और ग्रेटर नोएडा के सचिन मीणा की प्रेम कहानी इन दिनों सुर्खियों में है। दोनों की PUBG खेलते हुए मुलाकात हुई, यह मुलाकात कुछ ही दिन में इश्क में बदल गई। कोरोना काल में वीडियो कॉलिंग के जरिये नजदीकियां बढ़ी।
इश्क ऐसा परवान चढ़ा कि सीमा हैदर पहले दुबई फिर नेपाल होते हुए इसी साल 13 मई को ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा गांव आ पहुंची। वह अपने चार बच्चे भी साथ लाई। पाकिस्तान से सचिन के प्यार में हिंदुस्तान आई सीमा हैदर के चर्चे थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications