बेटे की शादी में पिता ने बुलाईं 20 रशियन डांसर, लोग बोले- 'बापू तो ठरकी निकले..'

viral video

Groom Father 20 Russian Dancer- अक्सर देखा जाता है कि शादियों में लोग भौकाल टाइट करने के लिए काफी खर्चा करते हैं और कई बार वो काम करते हैं कि लोग दशकों तक याद रखें। लेकिन अब एक वीडियो मध्य प्रदेश से वायरल हो रहा है जिसमें बेटे की शादी में पिता ने अपना जलवा दिखा दिया।

खबरें हैं कि पिता ने अपने बेटे की बारात में एक दो नहीं बल्कि 20 रशियन लड़कियां बुलाईं जो कि डांस कर रहीं थीं। जी हां, ये रशियन डांसर्स है और पिता ने अपने बेटे की बारात को काफी अलग बनाने के लिए ये काम किया है।

अब रशियन डांसर्स की ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि बारात जा रही है और दूल्हे को ओपन कार में खड़े हुए देखा जा सकता है।

खुद नाचने लगे पिता

वायरल हो रहा ये वीडियो जिस किसी ने भी देखा वो हैरान है। इस वीडियो में रशियन डांसर्स डांस कर रही हैं। कुछ खड़ी हैं तो किसी ने शानदार ड्रेस पहनी हुई है। इस बीच दूल्हे के पिता को लगातार हाथ उठाकर नाचते देखा जा सकता है।

जैसे ही वीडियो सामने आया लोग हैरान हैं और कई तरह के कमेंट्स इस वीडियो पर कर रहे हैं। हालांकि ये पता नहीं चल पाया है कि वीडियो एमपी में किस जगह का है।

लोग कर रहे हैं कमेंट्स

वायरल हो रहे इस वीडियो को punjabkesari_pk ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर साझा किया है। इस वीडियो पर रिएक्ट करते हुए एक यूजर ने लिखा, ''बाप नंबरी बेटा 10 नंबरी।'' एक ने लिखा, ''बेटे ये बाप नहीं दोस्त है।''

एक ने लिखा, ''एक मेरे पिता है, कुछ सीखो।'' एक ने लिखा, ''ऐसा बाप रहा तो बेटा का मन हमेशा हरा भरा रहता है।'' एक ने लिखा, ''बाप तो बेटे से भी ठरकी निकला..।'' इस तरह से लोग लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि वायरल हो रहा है..

Read more about: viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X