राहत फतेह अली को टैक्स चोरी नहीं करनी चाहिए थी: वीना मलिक

उन्होंने भारत में पाकिस्तानी मूल के मशहूर गायक राहत फतेह अली खान को भी भारतीय कर कानूनों का पालन करने की सलाह दे डाली। वीना से यह पूछने पर कि भारत में विदेशी मुद्रा विनियमन अधिनियम (फेरा) के उल्लंघन पर हिरासत में लिए जाने पर राहत के लिए पाकिस्तान में क्या प्रतिक्रियाएं आईं और उनके बारे में आप क्या सोचती हैं?
तो वीना ने कहा, "देखिए मेरे मुल्क में इसके बारे में बहुत सारी बातें कही गईं। राहत साहब एक फनकार हैं इसलिए उनके साथ उदारता बरती जानी चाहिए। मगर मैं इससे सहमत नहीं हूं। मेरा मानना है कि उन्हें मामूली जुर्माने के साथ छोड़ दिया गया, लेकिन यहां भारतीयों और पाकिस्तानियों पर एक समान कानून लागू होते हैं।"
इसके साथ ही वीना ने भारतीय कानून की तारीफ करते हुए कहा, "काले हिरण से जुड़ा सलमान खान का मामला हो या संजय दत्त का भारतीय होने के बावजूद दोनों को कानूनों का पूरी तरह से सामना करना पड़ा है। मैं इससे बेहद खुश हूं कि भारत में ईमानदारी के साथ कानूनों का पालन किया जाता है। राहत साहब ने भारत में भारी धन कमाया है। मेरे विचार से उन्हें सही तरीके से करों का भुगतान करना चाहिए था।"
वीना ने कहा, " मैंने टेलीविजन कार्यक्रम 'बिग बॉस' में कमाई का 40 फीसदी हिस्सा कर के रूप में अदा किया है।" राहत को नसीहत देकर कहीं वीना खुद ना मुसीबत में फंस जाएं। हो सकता है कि वीना का ये बयान राहत के पाकिस्तानी फैन्स को पसंद ना आए और फिर क्या होगा ये तो आप अंदाजा लगा ही सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











