फिल्म के लिए मोटी हो रही हैं विद्या

लोगों ने विद्या का मजाक उड़ाना शुरू कर दिया और कहना शुरू कर दिया कि पता नहीं विद्या को क्या हो गया है। विद्या फिर से मोटी होती जा रही हैं। सब उन्हें रैंप पर चलते देख कर हैरान थे। चटक रंग की साड़ी में विद्या बालन के शरीर पर बढ़ रही चर्बी इतनी ज्यादा बढ़ गयी है कि साड़ी में उन्हें रैंप पर चलता देख लोगों को अजीब लग रहा था।
विद्या कहीं से भी शो स्टॉपर बनने लायक नहीं थीं। ऐसा सभी कह रहे थे। जबकि वह यह बात भूल रहे थे कि दरअसल विद्या ने पहले ही इस बारे में बताया था कि वह एक फिल्म में गर्भवती स्त्री की भूमिका निभा रही हैं। और इस फिल्म के लिए उन्हें डायरेक्टर ने अपना वजन बढ़ाने को कहा है।
चूंकि उन्हें फिल्म में एक ऐसा किरदार निभाना है जो बेहतरीन गर्भवती स्त्री का किरदार निभायें। ऐसे में उनका वजन बढ़ना तो लाजमी ही है। लेकिन जिस तरह से विद्या के बढ़ते मोटापे की खबर बड़ी खबर बन रही है। कहीं इस बात से विद्या दुखी न हो जायें।एक बार उन्होंने अपनी बातचीत के दौरान इस बारे में कहा था कि हम कलाकारों के लिए यह बहुत मुश्किल होता है कि हम अपना वजन किसी फिल्म के लिए बढ़ायें , फिर घटायें।
बढ़ाना तो फिर भी आसान है। लेकिन घटाते वक्त बहुत मुसीबत होती है। ऐसे में उन्हें भी अपने वजन को बढ़ते देख टेंशन होती है।लेकिन वह कुछ कर नहीं सकते, क्योंकि काम तो आखिर काम होता है। हालांकि विद्या ने हंसते हंसते यह भी कह दिया था कि अच्छा कम से कम इस फिल्म के बहाने मैं अपनी पसंद का कुछ भी खा तो सकूंगी। अब इतना तो तय है कि जब तक विद्या की सुजॉय घोष वाली उस फिल्म के पोस्टर लोगों तक नहीं पहुंच जाते। बहस होती ही रहेगी।


Click it and Unblock the Notifications











