फास्ट एंड फ्यूरियस 9 से नहीं टकराएगी अक्षय कुमार की बेल बॉटम, बदल गई फिल्म की रिलीज डेट!
काफी समय से चर्चा में चल रही सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्म बेल बॉटम अब रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस फिल्म में अक्षय के साथ लारा दत्ता, हुमा कुरैशी और वाणी कपूर जैसे अदाकाराएं नजर आने वाली है। खबर आई थी कि खिलाड़ी कुमार ये फिल्म थिएटर्स में 19 अगस्त को रिलीज होने जा रही हैं और हाल में ही इसका ट्रेलर रिलीज हुआ। इसके साथ ये खबर भी आई थी कि..
अक्षय कुमार 19 अगस्त को बॉक्स ऑफिस पर फास्ट एंड फ्यूरियस 9 के साथ टकराने वाले हैँ। लेकिन अब बेल बॉटम मेकर्स के लिए एक शानदार खबर सामने आई है। पता चला है कि फास्ट एंड फ्यूरियस 9 अब 19 अगस्त को नहीं बल्कि 3 सितंबर को रिलीज होगी।

इसका मतलब है कि बेल बॉटम अब एक सोलो रिलीज होगी और बड़ा धमाका करने के लिए तैयार है। अब इतना तो तय है कि फिल्म शानदार कलेक्शन करने वाली है।

इंदिरा गांधी का रोल निभा रहीं हैं
इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ साथ सबसे ज्यादा तारीफें अभिनेत्री लारा दत्ता की हो रहीं हैं। दरअसल इस फिल्म में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का रोल निभा रहीं हैं। लारा दत्ता के मेकअप वीडियो भी सामने आ चुके हैं और कई जगह इंटरव्यू में उन्होंने खुलकर अपने इस किरदार को लेकर बातचीत की।

ट्रेलर दिखी शानदार झलक
लारा दत्ता ने बताया कि उनके इस मेकअप को करवाने के लिए 3 घंटे का समय लगा था। वह रोजाना शूटिंग से पहले मेकअप के लिए 3 घंटे दिया करती थीं। इसके अलावा ट्रेलर में हुमा कुरैशी और वाणी कपूर भी काफी शानदार लगीं हैं।

महाराष्ट्र में थिएटर्स पूरी तरह से बंद हैं
सच्ची कहानी पर आधारित ये फिल्म काफी समय से बन रही है लेकिन कोराना काल के कारण इसको बनने में कुछ देरी हो गई है। अब 19 अगस्त को फैंस अक्षय कुमार से थिएटर्स मिलेंगे। हालांकि महाराष्ट्र में थिएटर्स पूरी तरह से बंद हैं।

कई और फिल्में भी पाइपलाइन में हैं
ये पहली बड़े सुपरस्टार की फिल्म होगी जोकि कोरोना काल के बाद थिएटर्स में रिलीज हुई थी। अक्षय कुमार की कई और फिल्में भी पाइपलाइन में हैं लेकिन उनकी रिलीज डेट को लेकर किसी तरह का खुलासा नहीं हुआ है।

सूर्यवंशी, पृथ्वीराज, बच्चन पांडे, रक्षाबंधन
अक्षय कुमार की बात करें तो इस समय वो फिल्म सूर्यवंशी, पृथ्वीराज, बच्चन पांडे, रक्षाबंधन और अतरंगी रे जैसी फिल्मों को लेकर बिजी हैं। अक्षय कुमार अकेले ऐसे सुपरस्टार हैं जिनकी फिल्में काफी जल्दी जल्दी रिलीज होती रहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications