Fast And Furious- Hobbs And Shaw: 2 अगस्त को भारत में रिलीज, इन फिल्मों को देगी टक्कर
हॉलीवुड फिल्म फास्ट एंड फ्यूरियसः हॉब्स एंड शॉ भारत में 2 अगस्त को रिलीज हो रही है। फिल्म हिंदी, इंग्लिश, तमिल और तेलुगु भाषा में 2डी और 3डी फॉर्मेट में रिलीज होगी। कोई शक नहीं कि इस फ्रैंचाइजी के फैंस इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। बता दें, 2 अगस्त को ही सोनाक्षी सिन्हा की खानदानी शफाखाना और सिद्धार्थ- परिणीति की जबरिया जोड़ी रिलीज होने वाली है।
फास्ट एंड फ्यूरियस रिलीज दुनियाभर में पॉपुलर हैं। हालांकि 'हॉब्स एंड शॉ' एक स्पीन ऑफ फिल्म है। फिल्म में ल्यूक हॉब्स का किरदार निभा रहे ड्वेन जॉनसन (Dwayne Johnson) और डेकार्ड शॉ का किरदार निभा रहे एक्टर जेसन स्टेथम (Jason Statham) का मुकाबला इस बार एक सुपर ह्यूमन से होगा। यह सीरिज अपने एक्शन सीन्स को लेकर काफी पॉपुलर है।

भारत में पिछले कुछ सालों से हॉलीवुड फिल्मों को लेकर उत्साह काफी बढ़ चुका है। वह भी खासकर सुपरहीरो या एक्शन फिल्मों को लेकर। भारत में हॉलीवुड की कई फिल्मों ने तो बॉलीवुड फिल्मों को भी कमाई में पीछे छोड़ दिया है। ऐसे में खानदानी शफाखाना और जबरिया जोड़ी के सामने एक बड़ा चैलेंज खड़ा है।
बहरहाल, यहां जानें भारत में सबसे ज्यादा कमाने वाली हॉलीवुड फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications











