फैशन की दुनिया में आग लगाती दिखीं मौनी और आदिति , 26 साल बाद इस एक्ट्रेस की वॉक ने चौंकाया फैन्स को...

मुंबई में हुए फैशन इवेंट में इस बार तमाम सितारों ने जलवा बिखेरा। बता दें कि इस इवेंट में मौनी रॉय, अदिती राव हैदरी, क्रिस्टल डिसूजा समेत तमाम सितारे नजर आए। अपने लुक्स से तो इन सितारों ने फैन्स का दिल ही जीत लिया है। बता दें कि इस इवेंट के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहे हैं। फैन्स तो अपने फेवरेट सितारों के लुक्स को देख उनपर से अपनी नजरें हटा नहीं पा रहे हैं।
मौनी रॉय ने ट्रेडिशन लुक से जीता फैन्स का दिल
इस खास मौके पर मौनी रॉय ने फैन्स का दिल चुरा लिया है। सफेद रंग के लहंगे के साथ लाल हाथ, हाथों में लाल चूड़ा हैवी ज्वैवरी और मेकअप में वह बहुत ही खूबसूरत दिखीं। मौनी की दिशकश अदा को देख रैप के नीचे बैठे लोगों ने जमकर तालियां बजाईं।
क्रिस्टल डिसूजा का अदा पर फिदा हुए लोग
वहीं बात टीवी एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा की करें तो लाल रंग के लहंगे में वह किसी अप्सरा से कम नहीं दिखीं। रेड कलर के लहंगे के साथ ही हैवी स्टोन वर्क का नेक पीस हाथों में बैंगल और रेड लिपस्टिक ने उनका लुक कंप्लीट कर दिया। क्रिस्टल डिसूजा के लुक्स को देख फैन्स ने तो तारीफों के पुल ही बांध दिए।
अदिति राव हैदरी ने ढाया कहर
वहीं बात हीरामंडी एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी की करें तो अदिति क्रीम कलर की ऑफ शेल्डर ड्रेस में नजर आईं। गले में पर्ल नेकलेस के साथ ही उन्होंने अपनी कॉन्फिडेंट वॉक से फैन्स का दिल जीता। अदिति का सिंपल और रॉयल लुक फैन्स को काफी रास आया।
प्रतीक और प्रिया की जमी जोड़ी
बता दें कि रैंप पर जैसे ही प्रतीक पाटिल और प्रिया बनर्जी ने एंट्री ली लोगों की निगाहें उनपर टिक गईं। क्योंकि दोनों का अंदाज और बॉन्ड लाजवाब था। दोनों ही ऑफ व्हाइट आउटफिट में एक दूसरे का हाथ थामे वॉक करते नजर आ रहे थे। फैन्स को दोनों की अंदाज बेहद पसंद आया। बता दें कि दोनों का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर यूजर्स के कमेंट्स की लाइन लग गई है।
स्मृति ईरानी ने जीता दिल
वहीं बता दें कि बॉम्बे टाइम्स फैशन वीक में रैंप वॉर पर स्मृति ईरानी ने भी वॉक कर लोगों को हैरान कर दिया था। स्मृति ईरानी गौरांग शाह की शो स्टॉपर बनी थीं। ऐसा बताया जा रहा है कि स्मृति ईरानी 26 साल बाद रैंप पर उतरी हैं। आज से पहले वह 1999 में बतौर मॉडल रैंप पर देखी गई थीं।


Click it and Unblock the Notifications











