शुरु हुआ विल्स फैशन वीक

By Neha Nautiyal

Wills Lifestyle Fashion Week
15वें विल्स लाइफस्टाइल इंडिया फैशन वीक (डब्ल्यूएलआईएफडब्ल्यू) को अग्निशमन विभाग की सुरक्षा संबंधी हरी झंड़ी मिलने के बाद गुरुवार को शुरु किया जा सका।

वैसे विधिवत तौर पर इस फैशन वीक की शुरुआत बुधवार को होनी थी लेकिन अग्निशमन विभाग की सुरक्षा संबंधी मंजूरी नहीं मिल पाने के कारण ये एक दिन देर से शुरु किया गया। फैशन सप्ताह के आयोजक 'फैशन डिजाइन काउंसिल ऑफ इंडिया' (एफडीसीआई) के अध्यक्ष सुनील सेठी ने कहा, ''हमने सभी आवश्यक स्वीकृतियां प्राप्त कर ली हैं और अब सब कुछ समय पर होगा। अब तक हमने यह तय नहीं किया है कि बुधवार को रद्द हुए शो का क्या करना है लेकिन हम जल्दी ही किसी नतीजे पर पहुंचेंगे।''

दूसरे दिन का पहला शो 15 मिनट की देरी से शुरु हुआ। तीन डिजाइनरों के इस शो में आस्था बहल, रितेश कुमार और डिजाइनर द्वय गौरव व ऋतिका ने अपने रचनात्मक डिजाइन पेश किए। आस्था बहल ने पारदर्शी लेगिंग्स के साथ ट्यूनिक्स पेश कीं तो गौरव औऱ ऋतिका ने चुन्नटों वाले परिधान और ट्यूलिप स्कर्ट्स पेश कीं। डिजाइनर रितेश कुमार के परिधानों में चेनों (जिपर्स) के इस्तेमाल पर विशेष ध्यान दिया गया था।

गौरतलब है कि दिल्ली अग्निशमन विभाग की ओर से आयोजकों को कुछ दिशा-निर्देश दिए गए थे, जिन्हें पूरा करने पर ही नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट मिलता है। लेकिन अग्निशमन दल ने जब उस जगह का मुआयना किया तो पाया गया कि आयोजकों ने कुछ महत्वपूर्ण निर्देशों का पालन नहीं किया था। जैसे टेंट अग्नि निरोधक होने चाहिए थे, जो नहीं थे। वहीं निकास द्वार की भी उपयुक्तव्यवस्था नहीं थी। इन्हीं कारणों से विभाग ने एनओसी नहीं दिया था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X