फैशन 2 के बारे में मुझसे कोई बात नहीं हुई- प्रियंका चोपड़ा
सालो पहले आई मधुर भंडारकर की फिल्म फैशन ने बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन कलेक्शन किया था और साथ ही प्रियंका चोपड़ा और कंगना रानावत के करियर में आज भी ये फिल्म एक स्पेशल जगह रखती है। अब मधुर भंडारकर फैशन का सीक्वल बनाने जा रहे हैं और खबर आ रही हैं कि प्रियंका से जब उन्होंने फैशन के बारे में बात की तो प्रियंका ने मना कर दिया और अब दीपिका से इस फिल्म को लेकर बातें चल रही हैं। दीपिका के फैशन 2 में काम करने की बात को लेकर तो अभी तक कोई कंफरमेशन नहीं है लेकिन जहां तक प्रियंका के फैशन ना करने के फैसला का सवाल है तो प्रियंका ने हाल ही में वनइँडिया के साथ हुए इंटरव्यू के दौरान साफ साफ शब्दों में कहा कि उन्हें फैशन के सीक्वल के बारे में पता तक नहीं और उनसे किसी ने इस फिल्म को लेकर बात नहीं की है।
प्रियंका से जब पूछा गया कि क्या मधुर भंडाकर द्वारा बनाई जा रही फैशन के सीक्वल यानी फैशन 2 में भी प्रियंका होंगी इसपर प्रियंका ने कहा फैशन 2 बन रही है मझे तो ये भी नहीं पता। अभी तक तो मुझे इस बारे में नहीं पता है और ना ही किसी ने मुझसे इस बारे में बात की है। लेकिन अगर फिल्म बन रही है और मुझे ऑफर आता है तो फिर फिल्म को करना या ना करना फैशन 2 की स्क्रिप्ट पर निर्भर करेगा। फिल्हाल तो मुझे इस बारे में कोई आइडिया नहीं है। तो कुल मिलाकर प्रियंका ने इस बात से बिल्कुल ही इंकार कर दिया है कि उन्हें फैशन के सीक्वल के बारे में कुछ पता है। तो फिर प्रियंका के ना कहने पर दीपिका को फिल्म में लेने की बात भी कहीं ना कही अफवाह मात्र ही लग रही है।
लेकिन अभी भी कुछ भी कंफर्म तौर पर कह पाना काफी मुश्किल है। देखना है कि क्या मधुर भंडारकर सच में फैशन 2 फिल्म बनाने की सोच रहे है और अगर सोच भी रहे हैं तो क्या प्रियंका की जगह वो दीपिका को इस फिल्म में साइन करना चाहते हैं जबकि फैशन फिल्म की सफलता के पीछे प्रियंका चोपडा़ का फिल्म में होना काफी हद तक रिस्पॉंसिबल था। लेकिन दीपिका भी आज फिल्मों की सफलता के लिए एक यूएसपी बन गयी हैं। तो अब देखना ये है कि मधुर की फैशन 2 प्रियंका की फ्रेंचाइजी फिल्मों में शामिल होती है या नहीं।


Click it and Unblock the Notifications