Fashion Media Awards 2018: इस अंदाज में दिखी प्रियंका चोपड़ा ने लोगों को बनाया दीवाना
प्रियंका चोपड़ा किसी ना किसी बात को लेकर लगातार सुर्खियों में छाई रहती है। हाल ही में उनकी एक से बढ़कर एक तस्वीरें सामने आई थी जिसमें वो अपना मेंगेतर निक जोनस के साथ काफी ज्यादा समय बिताती हुई नजर आ रही थी। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा का बेहतरीन लुक सामने आया है और वो काली ड्रेस में नजर आ रही है। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा की फोटो फैशन मीडिया अवॉर्ड 2018 की है जहां प्रियंका पहुंची थी। बता दें कि ये फंक्शन न्यूयॉर्क में आयोजित किया जाता है और इस साल इसका हिस्सा प्रियंका भी बनी है।
इस मौके पर प्रियंका काफी ज्यादा खूबसूरत लग रही थी और उनहोने पूरी ब्लैक कलर की ड्रेस पहन रखी थी जो कि सभी को अपनी आकर्षित कर रही थी।

इस दौरान प्रियंका चोपड़ा काफी ज्यादा खुश नजर आ रही थी और उनकी कई फोटोज भी वायरल हुई है। इन फोटोज को प्रियंका के फैंस के द्वारा सोशल मीडिया पर लगातार शेयर किया जा रहा है।
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही मे निक जोनस से सगाई की पार्टी रखी थी और दोनो की शादी पक्की हो गई थी। इसके बाद वो निक के साथ ही ज्यादा से ज्यादा समय बिता रही है।
प्रियंका चोपड़ा ने शादी के लिए सलमान खान की फिल्म भारत छोड़ दी थी और अब वो फरहान अख्तर की फिल्म स्काई इज पिंक कर रहीह है। फिलहाल आप देखिए प्रियंका चोपड़ा का ये अलग अंदाज जो मीडिया फैशन अवॉर्ड के दौरान नजर आया।


Click it and Unblock the Notifications