..................... Fashion malfunction worries Madhur | मेरे 'फैशन' से डरने की जरूरत नहीं: मधुर - Hindi Filmibeat

मेरे 'फैशन' से डरने की जरूरत नहीं: मधुर

By Staff

Priyanka Chopra
बॉलीवुड निर्देशक मधुर भंडारकर ने अपनी फिल्‍म्‍ा 'फैशन' के बारें में कहा कि इससे फैशन जगत से जुड़े लोगों को परेशान होने की जरूरत नहीं है।

गौरतलब है कि मधुर अपनी फिल्मों के माध्यम से कई व्यवसायों के नकारात्मक पक्षों को उजागर कर चुके है। इससे पहले आई 'ट्रैफिक सिग्नल' ि‍भखारियों के फैले बहुत बड़े जाल को दिखाती है।

भंडारकर की पिछली सभी फिल्‍म्‍ों- 'चांदनी बार', 'सत्ता', 'पेज 3', 'कॉरपोरेट' ने विभिन्‍न व्‍यवसायों के नकारात्मक पक्षों को उजागर किया है।

उन्‍होंने एक साक्षात्कार में कहा, "फैशन जगत के लोगों को मेरी इस फिल्म से डरने की जरूरत नहीं है। मैं जानता हूं कि उन्हें लग रहा होगा कि न जाने अपनी इस फिल्म में मैंने क्या दिखाया होगा लेकिन मुझे यकीन है कि फिल्म देखने के बाद उन्हें बिल्कुल भी निराशा नहीं होगी।"

भंडारकर कहते हैं इस फिल्म में फैशन की दुनिया से जुड़े लोगों की आलोचना नहीं की गई है क्योंकि इस फिल्म में मैंने फैशन उद्योग के प्रति अपना नजरिया नहीं बताया है। इस फिल्म में एक मॉडल की नजर से फैशन उद्योग को दिखाने की कोशिश की गई है जो पूरी तरह से भावनात्मक और निजी है।

आगामी 29 अक्टूबर को रिलीज हो रही इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा, कंगना राणावत और अरबाज खान हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X