'फैशन' के साथ एक और फैशन

सच्ची घटनाओं पर फिल्में बनाने में माहिर मधुर की आगामी फिल्म “फैशन" आनेवाली है जिसका इंतज़ार हर किसी को है मगर मज़े की बात यह है कि उसी दौरान फर्स्ट टाइम डाइरेक्टर संजय खंडेलवाल की फिल्म 'द वर्ल्ड ऑफ फैशन" भी आनेवाली है जो नाम के मुताबिक फैशन जगत से संबंधित है।
एक तरफ जहां मधुर की 'फैशन" को अपने नाम से चरितार्थ कर रही हैं फैशन जगत से बॉलीवुड में आई प्रियंका चोपडा वहीं संजय के फैशन की दुनिया के दर्शन करवा रही है 'विवाह" फेम अमृता प्रकाश।
निर्देशक और स्टारकास्ट दोनों के हिसाब से मधुर की फैशन का कोई सानी नहीं है मगर फिर भी ना चाहते हुए हम संजय की फैशन का इंतज़ार करना चाहेंगे क्योंकि संजय का मानना है मधुर ने यह नाम और कथा उनकी फिल्म से चुराई है।


Click it and Unblock the Notifications