एक्टिंग नहीं फैशन पर ही ध्यान देंगी सोनम कपूर
मुंबई। अपने करियर में अभी तक एक हिट फिल्म का इंतजार कर रही अभिनेत्री सोनम कपूर का कहना है कि वह लोगों का ध्यान अपनी एक्टिंग की तरफ आकर्षित नहीं करना चाहती है बल्कि वह अपनी फैशनिस्टा इमेज से खुश हैं। उनका कहना है कि उन्होने ही यह ट्रेंड शुरू किया था, जिसके बाद ज्यादातर एक्ट्रेस ऐसा कर रही हैं।
सोनम की पिछली फिल्में 'थैंक्यू', 'मौसम' और प्लेयर्स फ्लॉप साबित हुई हैं। वह इन दिनों अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर खासा उत्साहित हैं। वह फरहान अख्तर की फिल्म 'भाग मिल्खा भाग' और एक यशराज बैनर की फिल्म 'खूबसूरत' कर रही हैं। जो कि 1980 में आयी फिल्म का रीमेक है।
वह इस समय पर एक फिल्म 'रांझना' में भी काम कर रही हैं। वहीं खूबसूरत में वह 'विकी डोनर' फेम आयुष्मान खुराना के साथ काम कर रही हैं। सोनम का कहना है कि आने वाले वक्त में वह जल्द ही अपने एक्टिंग प्रतिभा को साबित कर देंगी।


Click it and Unblock the Notifications
