फैशन डिजाइनिंग के लिए क्रेजी थीं सोनाक्षी
देखें - सोनाक्षी सिन्हा की गैलरी
सोनाक्षी अपनी पढ़ाई फैशन डिजाइनिंग में ही पूरी की है। अपने एक हालिया इंटरव्यू में उन्होने अपनी निजी जिंदगी और पसंद, नापसंद पर खुल कर बताया। सोनाक्षी ने बताया कि दबंग में उनका आना जरूर अचानक था लेकिन बॉलीवुड में उनकी एंट्री की तैयारी अनजाने में ही होती चली गई। दरअसल सोनाक्षी ने पढ़ाई तो फैशन में की लेकिन वह शौकिया अपने दोस्तों के लिए मॉडलिंग भी करती रहीं। बॉलीवुड में कैमरा फेस करने का कॉन्फिडेंस सोनाक्षी ने रैंप पर चलने से हासिल किया।
फैशन की पढ़ाई और कैमरा फेस करने के बाद सोनाक्षी के लिए बॉलीवुड में एंट्री से पहले सि्र एक ही समस्या सामने थी और वह थी उनका वजन। सो नाक्षी को अरबाज और सलमान ने एक संगीत सेरेमनी के दौरान भारतीय लिबास में देखा और तुरंत निर्णय ले लिया कि दबंग की रज्जो सोनाक्षी ही बनेंगी। अब सोनाक्षी के पास ना करने का विकल्प ही नहीं था इसलिए उन्होने झट से सलमान का ऑफर स्वीकार किया और वजन घटा कर उतर पड़ी बॉलीवुड में।


Click it and Unblock the Notifications












