फैशन डिज़ाइनर वेंडेल रॉड्रीक्स के अचानक निधन से शोक में बॉलीवुड, फोन करती रहीं सोना मोहापात्रा
मशहूर फैशन डिज़ाईनर वेंडेल रॉड्रीक्स का आज, उनके गोवा स्थित आवास पर 59 साल की उम्र में निधन हो गया। अचानक इस खबर से फिलहाल पूरा बॉलीवुड और खासतौर से फैशन इंडस्ट्री सदमे में हैं।
पद्मश्री वेंडेल रॉड्रीक्स को उनकी अलग सोच के लिए पहचाना जाता था। उनकी मौत की खबर सुनते ही किसी को भरोसा ही नहीं हुआ।

सोना मोहापात्रा ने तो उन्हें लगातार फोन भी किया लेकिन फोन नहीं उठा। उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। इसके बाद बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई जब उनके परिवार ने इस दुखद खबर की पुष्टि की।
ट्विटर पर लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं और उनके साथ अपनी यादें साझा कर रहे हैं। वेंडेल जल्दी ही अपना ड्रीम प्रोजेक्ट गोवा में शुरू करने वाले थे।


Click it and Unblock the Notifications












