फैशन डिजाइनर रोहित बल का निधन, बीमारी के कारण ऐसी हो गई हालत

Rohit Bal Death: देश दुनिया के जाने माने फैशन डिजाइनर रोहित बल का निधन हो गया है। रोहित बल FDCI के संस्थापक सदस्यों में से एक थे और उन्होंने भारतीय फैशन को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया था।
ICU में थे रोहित बल
मशहूर फैशन डिजाइनर रोहित बल पिछले साल से ही दिल से संबंधित बीमारी से जूझ रहे थे। उन्हें ICU में रखा गया था। जिसके बाद आज 63 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन की खबर से फैशन जगत ही नहीं पूरा देश शॉक्ड है।
श्रीनगर में हुआ था जन्म
देश के लोकप्रिय फैशन डिजाइनर रोहित बल का जन्म 8 मई, 1961 को श्रीनगर में हुआ था। उन्होंने मुगल फैशन को काफी बढ़ावा दिया। रोहित बल के मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, बेंगलुरु, अहमदाबाद और चेन्नई समेत कई शहरों में उनके स्टोर हैं। रोहित मनोरंजन जगत में भी काफी फेमस रहे थे।
दिल का दौरा पड़ने से मौत
उन्होंने अमिताभ बच्चन से लेकर काजोल, ईशा गुप्ता, कंगना रनौत, पूजा हेगड़े समेत कई मशहूर हस्तियों के लिए कपड़े डिजाइन किए हैं। बता दें कि रोहित को साल 2010 में दिल का दौरा भी पड़ा था।


Click it and Unblock the Notifications











