'एक अभिनेता के रूप में कार्तिक आर्यन पर पूरा विश्वास करता हूं, उनमें बहुत पैशन है'
कुछ हफ़्ते पहले कार्तिक आर्यन ने आठ महीने के लॉकडाउन के बाद अपने पहले काम के साथ फैंस का दिल जीत लिया था। कार्तिक ने लैक्मे फैशन वीक को किकस्टार्ट करने के लिए मिजवान शो में फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के लिए वॉक किया था। चूंकि मनीष मल्होत्रा के शो में मिजवान वेलफेयर सोसाइटी (एनजीओ) के साथ सहयोग किया गया था, कार्तिक आर्यन ने अंततः अपने लॉकडाउन से बाहर आये थे और एनजीओ सपोर्ट किया था।
कार्तिक के शाही अवतार ने सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। मनीष मल्होत्रा खुद कार्तिक की तारीफ करते थक नही रहे। हाल ही में मनीष मल्होत्रा ने एक ऑनलाइन पोर्टल के साथ बातचीत की और जेन एक्स सुपरस्टार कार्तिक आर्यन के बारे में अपने विचार व्यक्त किए।

मनीष ने बताया कि, "पहली मुलाकात में ही मुझे पता था कि इस युवा की आंखों में चमक और बड़े परदे को छाने के लिए कैलिबर है। मैं चार साल पहले कार्तिक से मिला था.. मैंने प्यार का पंचनामा देखा और मुझे यह बहुत पसंद आया। वह मेरे एक फैशन शो के लिए आए थे, जहां हमने काफी बातें कीं। मुझे कार्तिक की सबसे अच्छी बात लगी कि वो अभिनय के बारे में बहुत पैशनेट था।"
मनीष मल्होत्रा ने कहा, "कार्तिक जैसे हैं, वैसे ही पहली मुलाकात में भी थे। कोई दिखावा नहीं था। उनके पास एक आकर्षक मुस्कान थी। मैंने करण (जौहर) से कहा कि हमें इस अभिनेता को देखना चाहिए। वह एक अच्छे अभिनेता हैं, वह अच्छी जगह पहुंच सकते हैं। इसीलिए मुझे खुशी है कि वह सफलता पा रहे हैं।"
डिज़ाइनर ने आगे कहा कि युवा सुपरस्टार की विनम्रता मुझे वास्तव में छू गयी.. जब मैंने एक शो के लिए वॉक करने के लिए कहा तो वो तुरंत हैदराबाद पहुंच गए थे। और अब जब उन्होंने 8 महीने में पहली बार जब कदम बाहर रखे वह मेरी शूटिंग के लिए था। यह मुझे बहुत अच्छा लगा। मैं वास्तव में एक अभिनेता के रूप में उनपर विश्वास कर सकता हूं।
फिल्मों की बात करें तो कार्तिक भूल भुलैया 2 और दोस्ताना 2 में नजर आने वाले हैं। कथित तौर पर, उन्होंने राम माधवानी की अगली फिल्म अलावैकुंठपुरमपुरम रीमेक को भी हरी झंडी दिखा दी है।


Click it and Unblock the Notifications












