Farrey teaser: भांजी अलीजेह अग्निहोत्री को लॉन्च कर रहे हैं सलमान खान, डेब्यू फिल्म से पहली झलक वायरल!

farrey-teaser-salman-khan-shared-teaser-of-niece-alizeh-agnihotri-bollywood-debut-film

Farrey teaser: पिछले कुछ दिनों से कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज अपने सोशल मीडिया पर एक संस्पेंस भरा पोस्ट शेयर कर रहे थे, जिस पर फ़र्रे लिखा हुआ था। इसे लेकर फैंस कई तरह की अटकलें लगा रहे थे। बहरहाल, अब सुपरस्टार सलमान खान ने इस पर से पर्दा हटा दिया है। बता दें, फ़र्रे सलमान की भांजी अलीज़ेह की पहली फिल्म है, जिसका टीजर रिलीज कर दिया गया है।

इस फिल्म को सलमान खान फिल्म्स द्वारा निर्मित किया जा रहा है। यह एक थ्रिलर फिल्म है, जिसकी पहली झलक ने ही इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। ये दिलचस्प टीज़र लोगों का उत्साह बढ़ा रहा है क्योंकि सलमान खान ने भी इसे अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

भांजी अलीजेह को लॉन्च कर रहे हैं सलमान खान

सलमान अपनी भतीजी अलीज़ेह को बॉलीवुड डेब्यू के लिए भरपूर सपोर्ट कर रहे हैं। सलमान ने कुछ समय पहले अलीज़ेह के लिए एक दिल को छू जानेवाला पोस्ट भी शेयर किया था। वहीं, वो अक्सर बॉलीवुड इवेंट्स और फंक्शंस में भी अपनी भांजी के साथ ही दिख रहे हैं। बता दें, अलीजेह.. अतुल अग्निहोत्री और अलवीरा खान की बेटी हैं।

फ़र्रे के टीज़र को देख यह अनुमान लगाया जा सकता है कि यह एक जबरदस्त थ्रिलर फिल्म होगी। फिल्म की कहानी कुछ स्कूली स्टूडेंट्स के बीच घूमती है। जो परीक्षा में नकल करते दिख रहे हैं।

फ़र्रे का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक सौमेंद्र पाधी ने किया है और इसमें अलीज़ेह, ज़ेन शॉ, साहिल मेहता, प्रसन्ना बिष्ट, रोनित बोस रॉय और जूही बब्बर सोनी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फ़र्रे 24 नवंबर 2023 को सिनेमाघरों रिलीज़ की जाएगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X