फारुख शेख के निधन से बॉलीवुड दुखी- यादों में रहेंगे हमेशा!

Farooq Sheikh
बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर रंगमच के जाने माने कलाकार फारुख शेख के अकस्मात निधन से पूरा बॉलीवुड हिला हुआ है। सभी फारुख शेख की याद में एक के बाद एक ट्वीट और मैसेज कर रहे हैं। बॉलीवुड एक्टर्स फारुख शेख के निधन पर अपना दुख व्यक्त कर रहे हैं। अमिताभ बच्चन से लेकर करन जौहर और फारुख शेख के साथ काम कर चुके एक्टर्स ने फारुख शेख के निधन अपना दुख व्यक्त करते हुए ट्विटर पर लिखा कि फारुख शेख एक बेहतरीन एक्टर हैं और वो हमेशा ही अपने किरदारों के रुप में याद रहेगें। अपने फैंस के दिलों में शामिल रहेंगे। फारुख शेख कुछ ही दिन पहले दुबई अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने गये थे और वहीं पर हार्ट अटैक आने से उनका निधन हो गया।

फारुख शेख की हिट फिल्म चश्मे बद्दूर की रीमेक फिल्म रिलीज हुई थी। रीमेक फिल्म को लेकर फारुख शेख का कहना था कि फिल्मों के रीमेक में वो बात नहीं है जो कि ओरिजनल फिल्म में थी। फिल्म के किरदारों को कॉपी किया गया लेकिन फिल्म में वो बात नहीं थी। चश्मे बद्दूर रीमेक फिल्म की रिलीज के दौरान ही चश्मे बददूर ओरिजनल भी दोबारा से रिलीज की गयी थी। फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान एक बार फिर से चश्मे बद्दूर फिल्म की पूरी स्टारकास्ट- फारुख शेख, दीप्ति नवल और राकेश बेदी मिले थे। सभी ने मिलकर काफी बातें की और साथ में वक्त बिताया।

फारुख शेख के निधन की खबर सुनकर रितेश देशमुख ने ट्वीट किया शब्दों में दुख व्यक्त नहीं किया जा सकता। रिप फारुख शेख आप हमेशा हमारी यादों में रहेंगे सर। बोमन इरानी ने ट्वीट किया फारुख शेख नहीं रहे। शॉक्ड, दुखी और स्तब्ध हूं। आज उनके साथ मुझे शूट करना था। एक बेहतरीन एक्टर नहीं रहे। फारुख शेख नहीं रहे। यकीन ही नहीं हो रहा है कि उनका निधन हो गया है। उनके काम को हमेशा ही लोग याद करेंगे। उनके किरादर हमेशा उनके फैंस के दिलों में बसेंगे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X