'जिगर' और 'विजयपथ' जैसी धमाकेदार फिल्मों के निर्देशक Farogh Siddiqui का निधन, शोक में इंडस्ट्री

Farogh Siddique Death: हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर और दिग्गज अभिनेता फारघ सिद्दीकी का निधन हो गया है। जी हां, उन्होंने 'जिगर' और 'विजयपथ' जैसी शानदार फिल्में बनाई थीं जिनसे अजय देवगन छा गए थे।

Farogh Siddique

खबरें हैं कि सिद्दीकी साहब ने आज सुबह अंतिम सांस ली और इसके बाद इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। हालांकि उनका निधन किस वजह से हुआ है इसको लेकर किसी तरह का आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। 1990 में उनका नाम इस इंडस्ट्री में चलता था और सफल फिल्मों की गारंटी माने जाते थे।

एक्शन और कमर्शियल फिल्मों के लिए थे मशहूर

ये वो दौर था जब फारोघ को धमाकेदार एक्शन और बजट वाली फिल्मों के लिए जाना जाता था। अगर जिगर फिल्म की बात करें तो ये फिल्म 1992 में आई थी और इसमें अजय देवगन और करिश्मा कपूर नजर आए थे। फारोघ ने इस फिल्म के जरिए अजय देवगन को एक एक्शन हीरो के तौर सामने लाया था।

फिल्म मार्शल आर्ट्स पर आधारित थी और काफी पसंद की गई थी। इसके अलावा इस फिल्म के गाने भी लोगों को बेहद पसंद आए थे। इसके अलावा विजयपथ में भी अजय देवगन और तब्बू के साथ उन्होंने धमाका किया था। इस फिल्म का म्यूजिक आज भी सुना जाता है। इनके अलावा भी फारोघ ने कई फिल्में बनाईं लेकिन इनके लिए वो काफी मशहूर हुए थे।

निधन की खबर इंडस्ट्री में मिलते ही इंडस्ट्री के लिए उनके लिए प्रार्थना कर रहे हैं। हालांकि उनके अंतिम संस्कार को लेकर किसी तरह की अपडेट सामने नहीं आई है।

Read more about: ajay devgn film demise
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X