'लाल किला हिंसा' के मुख्य आरोपी एक्टर दीप सिद्धू की स्पेशल सेल ने की गिरफ्तारी, 1 लाख का था इनाम
किसान आंदोलन के दौरान 26 जनवरी 2021 को दिल्ली के लाल किला पर हुई व्यापक हिंसा मामले के मुख्य आरोपी बताए जाने वाले पंजाबी एक्टर दीप सिद्धू को गिरफ्तार किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने सूचना मिलने के बाद दीप सिद्धू को अरेस्ट किया।
ये गिरफ्तारी कहां से हुई है इससे जुड़ी कोई जानकारी सामने नहीं आयी है। मंगलवार को दीप की पेशी कोर्ट में की जाएगी। आपको बता दें कि लाल किले पर हुई घटना के बाद से दीप सिद्धू फरार रहे थे।

हालांकि वह अपने फेसबुक अकाउंट के जरिए कई वीडियो पोस्ट कर रहे थे। दिल्ली पुलिस लगातार उनकी तलाश कर रही थी।दिल्ली पुलिस ने बीते दिनों ये भी जानकारी दी थी कि वह अपने एक करीबी दोस्त के जरिए सोशल मीडिया को संभाल रहा था।


Click it and Unblock the Notifications











